4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब घर बैठे कर सकते हैं नामांतरण, बंटवारे के आवेदन

भू-अधिकार पुस्तिका वितरित करते हुए जनप्रतिनिधि

2 min read
Google source verification
lok_seva_kendra.png

शाजापुर. अगर आप भी पारिवारिक अचल संपत्ति के बंटवारे को लेकर परेशान है और पटवारी, गिरदावल के घर के चक्कर काट रहे हैं तो अब आपको राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अब नामांतरण, बंटवारे के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है जिससे आप बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे घर से ही आवेदन कर सकते हैं।

नामांतरण, बंटवारे के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समय सीमा में आपके काम हो सकेंगे। तहसीलदार विजय सेनानी ने बताया अब किसान घर बैठे आरसीएमएस पब्लिक पोर्टल के माध्यम से ही सीधे नामांतरण, बंटवारा के आवेदन किये जा सकते हैं। एक माह की समय सीमा में अविवादित नामातंरण का निराकरण होगा। 181 के माध्यम से अपने मोबाइल से खसरा नकल, आय, मूलनिवासी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ई भू अधिकार पुस्तिका 45 रुपये शुल्क जमा कर लोकसेवा कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। साथ ही वेब पोर्टल पर अपनी स्वयं की पब्लिक आईडी बनाकर खसरा बी वन, न्यायालीन आदेश, नामांतरण पंजी आदि निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमाकर प्रमाणित प्रतिलिपी प्राप्त कर सकते हैं।

सोमवार को सुसनेर तहसील कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाग द्वारा संचालित घर बैठे नामांतरण, बंटवारे के आवेदन की किसानों के लिए चलाई जा रही ऑनलाइन योजनाओं की जानकारी दी गई। तहसीलदार की ओर से स्वामित्व योजना के माध्यम से अधिकार पत्र दिये सहित राजस्व विभाग द्वारा अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

एसडीएम सोहन कनाश ने कहा कि आप सबकी समस्याओं को हल करने के लिए में मंगलवार और गुरुवार को पूरे समय कार्यालय में उपलब्ध रहता हूं। 2 दिनों में लंबित नामांतरण व बटवारे के 200 प्रकरणों का निराकरण किया गया हैं। आगामी समय में भी इसी तरह से लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। बाद में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नामांरण व बटवारें, भूअधिकार पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवाया गया।