10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या है UPSC में 9वीं रैंक पाने वाली आस्था जैन का EWS और GEN मामला?

Aastha Jain UPSC 2025 AIR 9 : शामली की आस्था जैन 9वीं रैंक लाकर IAS बनी हैं। लेकिन, अब उनकी कैटेगरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

2 min read
Google source verification

IAS आस्था जैन, PC- X

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कैटेगरी (Category) को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं।

आस्था जैन ने तीन बार UPSC क्लियर किया

परीक्षा वर्षऑल इंडिया रैंकआवंटित सेवाश्रेणी
UPSC 2023131IPSGeneral (UR)
UPSC 2024186IPSGeneral (UR)
UPSC 20259IASEWS
(नोट- यह डाटा सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार है, राजस्थान पत्रिका इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं करता है।)

आस्था जैन ने पहले दो प्रयासों में जनरल कैटेगरी (UR) में सफलता हासिल की थी और उन्हें IPS सेवा मिली थी। तीसरे प्रयास में उन्होंने EWS श्रेणी के तहत परीक्षा दी और टॉप-10 में जगह बनाई।

यहीं से विवाद सामने आता है कि क्या IPS होने के बावजूद वह EWS की कैटेगरी में आती हैं? क्योंकि IAS/IPS रैंक की नौकरी तो देश की सर्वोच्च नौकरियों में से एक हैं। आस्था जैन ने यह सर्टिफिकेट कैसे बनवाया? क्या प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारी ने कुछ नहीं देखा?

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का मुख्य कारण EWS की 8 लाख रुपये आय सीमा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि आस्था पहले से IPS अधिकारी हैं तो फिर वे EWS श्रेणी में कैसे आईं?

  • UPSC आवेदन के समय पिछले वित्तीय वर्ष की आय देखी जाती है।
  • यदि आवेदन के समय तक उम्मीदवार की आय या पारिवारिक आय EWS सीमा के भीतर आती है, तो वह पात्र होता है।
  • EWS प्रमाणपत्र मुख्य रूप से परिवार की आय और संपत्ति के आधार पर जारी किया जाता है।
  • इसी कारण तकनीकी रूप से यह संभव है कि पहले से चयनित उम्मीदवार भी आवेदन के समय EWS पात्रता में आ जाए।

दो बार जनरल कैटेगरी से आस्था जैन ने UPSC की परीक्षा पास की। लेकिन, तीसरी बार में उन्होंने EWS सर्टिफिकेट का सहारा लिया। आखिर आस्था जैन ने ऐसा क्यों किया? इस पर बहस तेज हो गई है।