
शामली। जनपद में कबूतर बाजी को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को घर से बुलाकर बेल्टों से जमकर पीटा। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित को कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया है।
दरअसल, मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर का है। जहां पर कबूतर बाजी को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने नवीद नाम के युवक पर जमकर बेल्ट बरसाई। जिसमें नवीद नाम का युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसकी सूचना मिलते ही नवीद के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में नवीन नाम के युवक को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
जहां से डॉक्टरों ने उपचार के बाद नवीद की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस ने भी इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
28 Jan 2020 07:15 pm
Published on:
28 Jan 2020 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
