
शामली। कोरोना के एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद भी शामली के लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को भी शामली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक घर में कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी। इस लापरवाही पर शामली एसपी विनित जायसवाल के आदेश पर कार्यवाही हुई है। झिंझाना थाना पुलिस ने सामूहिक रूप से घर के अंदर नमाज पढ़ रहे 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दरअसल प्रशासन को पहले से ही आशंका थी कि शुक्रवार को कुछ मुस्लिम लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करेंगे। इसी वजह से प्रशासन ने सभी को गुरुवार को ही यह चेतावनी जारी कर दी थी कि कोई भी मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ेगा। मस्जिदों के अलावा अपने घरों में भी सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ने की अपील की गई थी। बताया था कि, इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए लोगों से अपील की गई थी कि वह अपने घर पर ही नमाज पढ़ेंगे। घर में भी साेशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही ऩमाज पढ़ेंगे। बावजूद इसके कुछ लाेगाें ने साेशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। इसका खुलासा साेशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में हाे गया। शामली के झिझांना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी की इस वीडियो में पता चला कि सामूहिक रूप से एकघर में नमाज पढ़ी गई।
शामली एसपी ने बताया कि झिंझाना थाना पुलिस को यह वीडियो मिला है और इस वीडियो के आधार पर झिंझाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 5 लोग अज्ञात हैं जबकि 10 को नामजद किया गया है। अब इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।