7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर तोड़ने पर आक्रोशित हुआ दलित समाज, कही यह बड़ी बात

खबर की खास बातें:— 1. दलित सामाज व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर काटा हंगामा2. मंदिर तोड़ने को लेकर आक्रोशित है दलित समाज  

less than 1 minute read
Google source verification
bhim

शामली। दिल्ली के तुगलकाबाद में संत शिरोमणि रविदास मंदिर को दिल्ली सरकार द्वारा तोड़ने से दलित समाज व भीम आर्मी में आक्रोश फैल गया है। बुधवार को सैंकडों की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार ने संत रविदास की प्रतिमा तोड़कर समाज के लोगों को ठेस पहुंचाई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर राष्ट्पति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर अंकुश लगाने की मांग की है। बता दें कि दिल्ली के तुगलकाबाद में संत शिरोमणि रविदास मंदिर को दिल्ली सरकार द्वारा तोड़ा गया। जिसे लेकर दलित समाज व भीम आर्मी में आक्रोश फैल गया है। बुधवार को सैंकडों की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व दिल्ली के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आर्मी के जिलाध्यक्ष विशाल ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास के मंदिर को दिल्ली सरकार ने तोड़कर समाज के लोग आहत हैं। मंदिर दलित समाज के लोगों की आस्था व उपासना का केन्द्र है। दलित समाज की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आजादी के मामले में सिर्फ दलित समाज के लोगों को ही परेशानी नहीं है, बल्कि मुस्लिम समाज के लोगों को भी हैं। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि दिल्ली सरकार पर अंकुश लगाकर जल्द ही संत रविदास मंदिर का दोबारा निर्माण कराया जाए। इस मौके पर नासिर चौधरी, अमित देसाई, प्रमोद कुमार, रजत कुमार, गोविन्दा सहित सैंकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।