4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोली चलाने वाले शाहरुख को लेकर शामली पहुंची दिल्ली पुलिस, एसपी बोले- नहीं है कोई जानकारी

Highlights: -दिल्ली पुलिस की टीम द्वारा आरोपी शाहरुख को शामली के कैराना ले जाने की सूचना थी -सूचना मिलते ही यूपी पुलिस भी कैराना में इंतजार करती रही -देर शाम तक दिल्ली पुलिस शाहरुख को लेकर कैराना नहीं पहुंची

less than 1 minute read
Google source verification
sharukh.jpg

शामली। दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाले शाहरुख को लेकर दिल्ली पुलिस बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस उसे लेकर कैराना पहुंचने वाली थी। वहीं एसपी शामली ने इस बाबत किसी तरह की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। उधर, यूपी पुलिस कैराना में शाहरुख के पहुंचने का इंतजार करती रही लेकिन देर शाम तक वहां कोई नहीं पहुंचा। दरअसल, हिंसा में गोली चलाने के आरोपी शाहरुख की दिल्ली पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया था। जिसे दिल्ली पुलिस की टीम ने शामली जनपद से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: शाहरूख की गिरफ्तारी के बाद अब उसे शामली में शरण देने वाले इंटेलिजेंस की रडार पर

जानकारी के अनुसार के शाहरुख के रिश्तेदार शामली और कैराना में रहते हैं और हिंसा के बाद वह वहीं जाकर छिपा हुआ था। सूत्रों की मानें तो शाहरुख ने दिल्ली पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। जिसके बाद दिल्ली हिंसा और शाहरुख से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर दिल्ली पुलिस अब शामली के कैराना पहुंचने की चर्चा हुई। जिस पर यूपी पुलिस भी अलर्ट हो गई और कैराना में इनके पहुंचने का इंतजार करती रही। खबर लिखे जाने तक देर शाम तक दिल्ली पुलिस शाहरुख को लेकर कैराना नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें : शामली से गिरफ्तार शाहरुख से पूछताछ करने दिल्ली जाएगी यूपी पुलिस की टीम, गिरफ्तारी ने खड़े किए कई सवाल

उधर, एसपी शामली विनित जयसवाल का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी इस बाबत नहीं दी है। अगर दिल्ली पुलिस द्वारा शामली पुलिस से कोई मदद मांगी जाती है तो उसमें बिल्कुल सहयोग किया जाएगा।