
इस जिले में पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ से भी ज्यादा रुपये की अवैध शराब
शामली। जनपद की झिंझाना पुलिस ने अवैध रूप से ट्रक में लादकर लाया जा रहा 120 पेटी अवैध रैक्टिफाइड बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए रैक्टिफाइड की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जिसे पंजाब के पटियाला से तस्करी कर यूपी के कई जनपदों में सप्लाई करना था। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडौली चेक पोस्ट का है, जहां पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करी कर अवैध शराब लायी जा रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी और हरियाणा की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोक लिया। जिसके अंदर से पुलिस ने 120 रैक्टिफाइड के ड्रम बरामद किए। कंटेनर में करीब 120 ड्रम थे, जिनमें 24000 लीटर रैक्टिफाइड पाया गया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है। पकड़े गए रैक्टिफाइड की कीमत करीब डेढ़ करोड़ मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़ा गया रैक्टिफाइड बरामद कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
1 Nov 2018, 8:16 PM IST
Published on:
1 Nov 2018, 8:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.