इसके बाद शामली में प्रशासन अलर्ट हाे गया है। पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च करते हुए लाेगाें काे चेताया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालाें काे खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। दरअसल तीन दिन पहले सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया था और पुलिस पर आराेप भी लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी से विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी मामले में विधायक ने 50 हजार लाेगाें के साथ गिरफ्तारी देने की बात कही है। विधायक की इस चेतावनी के बाद शामली में चप्पे-चप्पे पर फाेर्स लगा दिया गया है।