शामली के गांव खोडसमा के रहने वाले पारस, करनाल की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वह चार वर्ष से लगातार कांवड़ ला रहे थे। इस बार भी उन्हें कांवड़ लानी थी। पारस के अनुसार भोले बाबा की कृपा से ही उन्हें नौकरी मिली थी लेकिन अब वहीं नौकरी भोले बाबा की भक्ति में आड़े आ रही थी। बारजेकेकेबार रिक्वेस्ट करने के बाद भी जब छुट्टी नहीं मिली तो उन्होंने नौकरी को ही अलविदा कह दिया। नौकरी छोड़ने के बाद पारस करनाल से सीधे हरिद्वार पहुंचे और बाबा भोले नाथ के लिए गंगाजल उठाया। इस तरह खुशी-खुशी पारस पुरा महादेव के लिए रवाना हुए।