
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाली तबस्सुम हसन को इस बार जनता ने नाकार दिया है। कैराना सीट पर इस बार बीजेपी के प्रदीप चौधरी कमल खिलाया है। इस चुनाव में तबस्सुम हसन को 454784 और प्रदीप को 537087वोट मिले हैं। वहीं प्रदीप की इस जीत के बाद माना जा रहा है कि हुकुम सिंह की विरासत का अब यहीं अंत हो जाएगा।
कैराना लोकसभा क्षेत्र हमेशा से ही बड़े उलटफेर के लिए जाना जाता है। 2014 के आम चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के हुकुम सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने उनकी पुत्री मृगांका सिंह को हराकर करार झटका दिया था। लेकिन आम चुनाव 2019 में फिर से मतदाताओं ने उलटफेर करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पर विश्वास जताया और उन्हें शानदार जीत दी।
इस सीट में सबसे बड़ी सुनामी आम चुनाव 2014 में आई थी, जिसमें तत्कालीन सांसद तबस्सुम हसन के बेटे नाहिद हसन को 2 लाख 36 हजार से पराजित कर भाजपा के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। उस समय पूरे देश में मोदी लहर थी, जिसके चलते भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन 2018 में सांसद हुकुम सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके चलते कैराना सीट पर उपचुनाव कराया गया।
उपचुनाव में भाजपा ने सांसद हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया, जबकि रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन थी। तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को करीब 50 हजार वोटों के अंतर से हराकर प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार समेत हुकुम सिंह घराने की राजनीति को भी करारा झटका दिया था। उस दौरान फूलपुर, गोरखपुर उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
भाजपा की हार को अन्य दल गठबंधन की ताकत मान बैठे और आम चुनाव 2019 में अधिकांश दलों ने गठबंधन कर भाजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बाद भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कैराना सीट से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को पराजित कर हसन परिवार को जोर का झटका जोर से ही दिया है, जिससे एक बार फिर भाजपा ने कैराना दुर्ग पर फतेह कर ली है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
24 May 2019 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
