
शामली। प्रदेश सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शामली नगरवासियों के लिए एक पहल की है। जहां एक तरफ पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं यूपी के जनपद शामली में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा सख्त नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शामली के सैकड़ो गांवों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, शामली जनपद में तीन बड़ी गन्ना फैक्ट्री हैं और मंत्री सुरेश राणा सूबे के गन्ना कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने जिले की तीनों गन्ना फैक्टरियों को अपने क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइजर करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के आदेश के बाद मिल प्रबन्धकों द्वारा पालन किया जा रहा है और क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइजर किया जा रहा है। गांव में दो-दो मशीनों से सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोरोना की इस महामारी से निजात मिल सके।
अभी तक दो दर्जन से अधिक गांवों को सैनिटाइजर किया जा चुका है और इसके अलावा अभी ऐसा हजारों की संख्या में गांव हैं, जिन्हें सैनिटाइज किया जायेगा। गांववासी मंत्री के इस फैसले को सार्थक मानकर चल रहे है और ग्रामीण कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा की प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि मन्त्री की इस पहल से बहुत लाभ मिलेगा और इसी तरह से कोरोना हारेगा ओर इंडिया जीतेगा।