4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पटाखा कारोबारियों के घर पर इस जिले में हुई छापेमारी, भारी मात्रा में बारूद बरामद

अवैध रूप से पटाखा बनाए जाने की सूचना पर थानाभवन पुलिस टीम ने पटाखा कारोबारियों के करीब एक दर्जन घरों में छापेमारी अभियान चलाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Nov 2018, 2:31 PM IST

crackers seize

अवैध पटाखा कारोबारियों के घर पर इस जिले में हुई छापेमारी, भारी मात्रा में बारूद बरामद

शामली। जिले में पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के यहां छापेमारी की है। पुलिस टीम ने करीब एक दर्जन घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में बारूद बरामद किया है। इसके अलावा बने-अधबने पटाखों को भी बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया और सभी लोग मौके से भागने में कामयाब रहे।आगामी दिवाली त्योहार को लेकर जनपद शामली के कस्बा थानाभवन में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार जोरों से चल रहा है।

यह भी पढ़ें-बढ़ते प्रदूषण के बाद इस जिले में भी प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 3 फैक्ट्रियां सील

अवैध रूप से पटाखा बनाए जाने की सूचना पर थानाभवन पुलिस टीम ने पटाखा कारोबारियों के करीब एक दर्जन घरों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में बने हुए व अधबने पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में बारूद भी बरामद किया है। पुलिस टीम की छापेमारी से थानाभवन कस्बे के अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया और सभी कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि यहां घर-घर में पटाखे बनाकर अवैध रूप से उनका भंडारण किया जाता है। जिसके चलते पूर्व में कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश