
शामली में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं। इन सभी के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। नगर पालिका शामली पर जहां भाजपा ने मामूली अंतर से जीत हांसिल की है वहीं कैराना नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अहमद ने अपना परचम लहराया तो कांधला नगर पालिका पर सपा जीती है। इन चुनावों परिणामों ने साफ कर दिया है कि 2024 भाजपा के लिए शामली में चुनौती से कम नहीं होगा।
शामली नगर पालिका सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अरविंद कुमार संगल को 28501 वोट पड़े। करीब चार हजार वोटों से अरविंद ने शामली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हांसिल की। इसी तरह से शामली की एलएम नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी रीना ने अपना परचम लहराया है। रीना को 2501 वोट मिले हैं। शामली के कस्बे ऊन में भी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप नगर पंचायत के अध्यक्ष चयनित हुए हैं। प्रदीप कुमार को 3738 वोट मिलें। इसी तरह से थानाभवन सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मुशायदा ने अपनी जीत का परचम लहराया है। मुशायदा को 8990 वोट मिले हैं।
शामली नगर पालिका के बाद झिंझाना नगर पंचायत पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेश पाल जीते हैं। यहां सुरेश पाल को 2014 वोट मिले। शामली के कस्बा गढ़ी पुख़्ता में रालोद ने अपना खाता खोला और रालोद प्रत्याशी प्रमोद कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए। प्रमोद कुमार को 4333 वोट मिले हैं। इसी तरह से बनत नगर पंचायत पर भी रालोद प्रत्याशी कुसुम देवी चुनी गई हैं।
शामली की सभी सीटों पर एक नजर
शामली नगर पालिका पर भाजपा से अरविंद संगल विजयी
कैराना नगर पालिका पर निर्दलीय शमशाद अंसारी विजयी
कांधला नगर पालिका पर सपा प्रत्याशी नजमुल विजयी
बनत नगर पंचायत रालोद की कुसुम देवी विजयी
जलालाबाद नगर पंचायत बसपा से जहीर मलिक विजयी
थानाभवन नगर पंचायत निर्दलीय प्रत्याशी मुशायदा विजयी
नगर पंचायत एलम से निर्दलीय प्रत्याशी रीना देवी विजयी
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता पर रालोद के प्रमोद कुमार विजयी
नगर पंचायत ऊन पर निर्दलीय प्रदीप कुमार विजयी
नगर पंचायत झिंझाना पर बीजेपी से सुरेशपाल कश्यप जीते
Published on:
14 May 2023 10:43 am

बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
