शामली

Shamli: Lockdown में डरने की जरूरत नहीं है, सुबह इस समय तीन घंटे के लिए खुलेंगे बाजार

Highlights पूरे देश में Lockdown का हो चुका है ऐलान Shamli में प्रशासन ने दुकान खुलने का समय किया फिक्स 25 March की सुबह बाजारों में खुलीं दुकानें
2 min read
• •
Mar 25, 2020
vlcsnap-2020-03-25-10h00m29s055.png

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) करने के ऐलान के बाद लोगों में अफरा—तफरी मच गई। मंगलवार (Tuesday) रात को ही राशन लेने के लिए दुकानों पर भीड़ पहुंच गई थी। इस बीच शामली (Shamli) प्रशासन ने साफ किया कि इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन के दौरान रोज सुबह तीन घंटे के लिए बाजार जरूरी दुकानें खुलेंगी।

यह है समय

देश में लॉकडाउन में ऐलान के बाद शामली में रोज सुबह 6::30 से लेकर 9:30 बजे तक दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है। बुधवार (Wednesday) की सुबह बाजारों में दुकान खुलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, इस बीच आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए छूट दी गई है। इसके बावजूद लोग महीने भर का राशन खरीद कर घर ले गए। इस कारण बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है।

पुलिस ने की अपील

व्यापारी रमेश बजाज ने बताया कि बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर लोग यह सोच रहे हैं कि अब बाजार नहीं खुलेंगे। यह सोचकर वे एक महीने का राशन आज ही ले जा रहे हैं। ऐसा नहीं है। सभी को जरूरी सामान सुबह मिल जाएगा। वहीं, पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील करती दिखी। बाजार में भीएक जगह ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने से मना किया जाता रहा लेकिन लोग नहीं माने।

Updated on:
26 Mar 2020 12:24 pm
Published on:
25 Mar 2020 10:22 am
Also Read
View All