30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाेकसभा चुनाव: बीजेपी विधायक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज

- मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा - शामली पुलिस ने किया बीजेपी विधायक पर मुकदमा - मुलायम सिंह चुनावी सभा में की थी टिप्पणी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 2 Apr 2019, 11:54 PM IST

shamli news

TEJENDRA

शामली। चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ टिप्पणी करना भाजपा के विधायक काे महंगा पड़ गया। शामली के झिंझाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी से सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के खिलाफ विवादित बयान बाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

लाेकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, इमरान मसूद के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज

ये कहा था बीजेपी विधायक ने

आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा हाेगा कि आखिर बीजेपी विधायक ने एसा क्या कह दिया जाे पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आईए जानते हैं, दरअसल साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में कस्बा झिंझाना में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने सपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने सपा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर मोदी जी की तरह देश का प्रधानमंत्री उन्हें बन दिया जाता, तो उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य राज्यसभा सांसद होते और उनके कुत्ते एमएलसी बन जाते। इस बयान के बाद झिंझाना पुलिस ने एमएलए के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दरअसल विधायक तेजेन्द्र निर्वाल पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं और विवादित बयानों को लेकर यह अक्षर चर्चाओं में रहते हैं।

Chunav: 5 अप्रैल काे प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, तैयारियाें की तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग