शामली

Janta Curfew: लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, घर से न निकलने की दी सलाह

Highlights: -जनता के लिए यह कर्फ्यू वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए संकल्प का प्रतीक बनेगा -जिसके तहत रविवार को सुबह से ही जिलेभर के गली मोहल्ले सुनसान नजर आए -नगरवासी अपने-अपने घरों में मौजूद रहकर कोरोना के खिलाफ सतर्क दिखे
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 6:23 PM IST
screenshot_from_2020-03-22_17-55-55.jpg

शामली। जनपद में कोरोना वायरस महामारी पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 1 दिन के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। जिसके तहत डीएम-एसपी ने नगर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा घरों के बाहर खड़े कुछ लोगों को घरों में रहने की अपील की।

दरअसल, पीएम मोदी ने आह्वान में कहा था कि जनता के द्वारा जनता के लिए यह कर्फ्यू वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए संकल्प का प्रतीक बनेगा। जिसके तहत रविवार को सुबह से ही जिलेभर के गली मोहल्ले सुनसान नजर आए। नगरवासी अपने-अपने घरों में मौजूद रहकर कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्कता बरतते दिखे।

वहीं सुबह के समय डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल अपने काफिले के साथ कैराना नगर में पहुंचे तथा नगर का भ्रमण किया। साथ ही इस दौरान कुछ घरों के बाहर बेवजह खड़े लोगों को दोनों अधिकारियों ने घरों में रहने की अपील की गई।

इस बाबत डीएम जगजीत कौर ने बताया कि जनपद में पूरी तरह जनता कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भ्रमण भी किया जा रहा है तथा उन लोगों से बताया जा रहा है कि अनावश्यक कार्य से बाहर ना निकलें। अगर कोई बाहर दिखता है तो उनसे विनम्रतापूर्वक अपील की जा रही है कि कोई बिना वजह बाहर ना निकलें और जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें।

Updated on:
22 Mar 2020, 6:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़