साेमवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया। अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। वह तमकुहीराज विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके अलावा चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें वीरेंद्र चौधरी, पंकज मलिक, ललितेश पति त्रिपाठी और दीपक कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। पंकज मलिक को वेस्ट यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। वहीं, इमरान मसूद को प्रदेश में प्लानिंग कमेटी का सदस्य बना दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे उनका कद बढ़ा है।
पंकज मलिक मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे हैं। उनको उपाध्यक्ष बनाए जाने से उनका कद भी बढ़ा है। 2012 विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर शामली से विधायक बने थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उनको कांग्रेस से टिकट मिला। हालांकि, उनको जीत नसीब नहीं हुई। उनकी गिनती वेस्ट यूपी में बड़े जाट नेताओं में होती है। 6 दिसंबर 1978 को जन्मे पंकज मलिक पहले भी उत्तर प्रदेश विधान मंडल देल के उपनेता रह चुके हैं। पंकज मलिक का कहना है कि वह अभी हरिद्वार में हैं। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर