कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान विजयपुर क्षेत्र के ग्राम किरवारा, जखोदा,पुरा,लारदेह, मगदेह, धोरेरा, शुक्रवारा, सेवपुरा आदि ग्रामों में पहुंचे और पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया ग्राम उमरी कला मे पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए, साथ ही पंचायत सचिव बीरबल शर्मा को हिदायत दी की 10 दिन मे पंचायत से सम्बंधित समस्याओ का निराकरण कर ग्राम मे नियमित भ्रमण करे अन्यथा निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद कलेक्टर विजयपुर पहुंचे, जहां विजयपुर नगर के लिए मैदावली बांध से छोड़े जा रहे पानी का जायजा लिया।