
देश के टॉप टेन थानों में बरगवां का चयन
श्योपुर,
बरगवां थाना देश के टॉप टेन थानों में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय के मापदंडों पर खरा उतरने के बाद थाने का चयन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का अजाक थाना को तीसरा और श्योपुर जिले के बरगवां थाने को दसवां स्थान मिला है। महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एज्यूकेशन एंड रिर्सच सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी एवं आईजी कान्फ्रेंस-2019 में शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा थाना प्रभारी को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कान्फ्रेंस में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर शिरकत कर रहे हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एससीआरबी (राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो) में उपलब्ध सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) डाटा के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ 100 पुलिस थानों का चयन किया था। इसके बाद मैदानी स्तर पर तीन चरणों में अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से गुप्त सर्वे कराकर दस सर्वश्रेष्ठ थानों को चुना गया। गृह मंत्रालय ने 10 सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन के लिए लगभग 50 बिंदुओं की प्रश्नावली निर्धारित की थी। साथ ही गुप्त सर्वे में इस बात का खासतौर पर पता लगाया कि आम जनता में पुलिस की छवि कैसी है। पुलिस थानों का रख-रखाव, अनुशासन व रिकार्ड संधारण, पीडितों की संतुष्टि के साथ शिकायतों का शीध्रता से निराकरण और बुनियादी सुविधाएँ मसलन पेयजल, शौचालय व आगुंतकों के लिए बैठने की व्यवस्था आदि की स्थिति क्या है। सर्वे के दौरान थाने की कार्यप्रणाली के बारे में कारोबारियों, समाज सेवियों एवं शासकीय सेवकों सहित समाज के सभी वर्गों की राय भी जांच एजेंसियों द्वारा ली गई।
Published on:
07 Dec 2019 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
