3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर-चंबल संभाग में टॉप पर रहा श्योपुर का बड़ौदा नगर

ग्वालियर-चंबल संभाग में टॉप पर रहा श्योपुर का बड़ौदा नगरस्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैंकिंग में जिले के तीनों नगरों में बड़ौदा फिर अव्वल, इधर श्योपुर नगरपालिका की तैयारियां साबित हुई खोखली, श्योपुर नगर रहा फिसड्डी

2 min read
Google source verification
sheopur

ग्वालियर-चंबल संभाग में टॉप पर रहा श्योपुर का बड़ौदा नगर

श्योपुर,
देश भर से चार हजार से अधिक छोटे-बड़े शहरों में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में श्योपुर जिले का बड़ौदा नगर एक बार फिर जिले का सबसे स्वच्छ शहर साबित हुआ है बल्कि ग्वालियर-चंबल संभाग के 44 अन्य छोटे शहरों (एक लाख से कम आबादी वाले नगर) को पछाड़कर कर संभाग में टॉप पर रहा है। गत वर्ष की रैंकिंग में बड़ौदा ग्वालियर-चंबल संभाग में दूसरे स्थान पर रहा था। बड़ौदा प्रदेश में 54वें स्थान पर रहा है।

बुधवार को जारी किए गए सर्वेक्षण के परिणामों और जारी की गई रैकिंग में श्योपुर नगर ने इस बार रैंकिंग सुधारी है, लेकिन फिर भी नगरपालिका की जिस तरह की तैयारियां थी, उस लिहाजा से श्योपुर नगर का स्वच्छता प्रदर्शन नहीं रहा है। यही वजह है कि श्योपुर शहर संभाग में जहां 14वें स्थान पर रहा है, जबकि प्रदेश में श्योपुर को 212वां स्थान मिला है। जबकि जिले के तीसरे नगरीय निकाय विजयपुर की स्थिति तो गत वर्ष की भांति इस बार भी नगण्य है।

यही वजह है कि इस बार विजयपुर को प्रदेश मेंं 284वां और संभाग में 30वां स्थान मिला है। वहीं वेस्ट जोन की बात करें तो बड़ौदा को 251वां, श्योपुर को 629वां और विजयपुर को 813वां स्थान मिला है।

बड़ौदा को मिले 2651 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत इस बार विभिन्न गतिविधियों में 5000 अंकों के आधार पर रैकिंग होनी थी। जिसमें 4 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे देश में एक साथ सर्वे किया गया। यही वजह है कि सेल्प असेसमेंट और सर्वेक्षण के बाद बड़ौदा को जहां 2651.82 अंक मिले हैं, वहीं श्योपुर को 2019.13 और विजयपुर को 1677.74 अंक मिले हैं। उल्लेखनीय है कि इस सर्वेक्षण में शहरों को आबादी और जोन के आधार पर बांटकर सर्वे रैकिंग की गई है, जिसमें एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में श्योपुर जिले के तीनों निकाय श्योपुर, बड़ौदा और विजयपुर शामिल किए गए हैं।

गत वर्ष के सर्वे में ये रही थी स्थिति
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में जिले के तीनों नगरीय निकायों में बड़ौदा जहां प्रदेश में 29वें स्थान पर रहा है, वहीं श्योपुर 257वें और विजयपुर 260वें स्थान पर रहा था। जबकि वेस्ट जोन में बड़ौदा को 171वीं रैंक, श्योपुर को 578 वीं रैंक और विजयपुर को 587वीं रैंक मिली थी।

Story Loader