20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,बच्चे को दिया जन्म

डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को कराया ढोढर अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,बच्चे को दिया जन्म

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,बच्चे को दिया जन्म

श्योपुर,
प्रसव के लिए अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की डिलीवरी, रास्ते में ही 108 एंबुलेंस के अंदर हो गई। महिला ने एंबुलेंस में एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। एंबुलेंस स्टाफ की सजगता से मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को ढोढर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया।
ढोढर थाने की 108 एंबुलेस के ईएमटी भीम सिंह सुमन और पायलेट रणवीर नेगी ने बताया कि ग्राम मोरेका निवासी गर्भवती महिला निराशा पत्नी नरोत्तम को डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाने की सूचना मिली। गभर्वती महिला को अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा बढ गई। इसलिए एंबुलेंस को रास्ते में रोककर महिला की डिलीवरी कराई। इस दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जो स्वस्थ्य है। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को ढोढर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में दो घायल,विजयपुर अस्पताल में कराया भर्ती
श्योपुर,
विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खितरपाल की पुलिया के पास सोमवार को दो बाइके दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बताया गया है कि घायल अवस्था में बाइक अरविंद शर्मा निवासी टेंटरा और राजेश बाथम निवासी श्यामपुर को इलाज के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की कोई रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट आएगी तो एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।