श्योपुर

स्टाफ की कमी हितग्राही परेशान

- मामला जनपद पंचायत विजयपुर का

2 min read
Sep 27, 2022
स्टाफ की कमी हितग्राही परेशान



विजयपुर
जनपद पंचायत कार्यालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। पंचायत कार्यालय में महत्वपूर्ण पद खाली होने के चलते विकास कार्यों से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका असर पड़ रहा है। साथ ही हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रकरण लंबित चल रहे हैं। एडीईओ और पीसीओ के पद खाली होने के कारण पंचायतों से लेकर जनपद कार्यालय तक पहुंचने वाली शिकायत और जनकल्याणकारी योजनाएं अटकी पड़ी हैं।
विजयपुर जनपद कार्यालय में एडीईओ के सात में से छह और पीसीओ के ग्यारह में से सात पद खाली हैं। जनपद पंचायत की तरफ से पदों को भरे जाने के लिए प्रतिवेदन समय-समय पर भेजे गए, लेकिन पद भरे जाने के लिए कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा असर हितग्राही मूलक योजनाओं पर
जनपद पंचायत कार्यालय में पद खाली होने के कारण सबसे ज्यादा असर हितग्राही मूलक योजनाओं पर पड़ रहा है। क्योंकि पंचायतों में जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है उसमें एडीईओ और पीसीओ के खाली पद आड़े आ रहे हैं। यही वजह है कि हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों का निराकरण एवं समस्याओं के साथ शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है।
फैक्ट फाइल
जनपद पंचायत विभागीय पद स्थिति
कुल पद --- भरे पद --- खाली पद
एडीईओ - 07 -- 00 --- 07
पीसीओ - 11 - 03 --- 08
चपरासी - 04 --- 01 --- 03
एपीओ --- 01 -- 01 --- 00
एएओ ---- 01 --- 01 ---00
ऑपरेटर -- 02 --- 02 ---00
सहायक ग्रेड दो - 02 - 02 -- 00
सहायक ग्रेड तीन -07 - -06 --01
बीसी - -- 04 ---- 04 ---- 00
पीएसईओ - 1 -- -00--- 01

वर्जन
कार्यालय में जो जरुरी पद वह रिक्त पड़े है।ं जिससे लंबित काम के निराकरण में परेशानी आ रही है। पदों को भरने के लिए हम मांगपत्र भेज चुके हंै ।
बलवीर सिंह कुशवाह
सीईओ जनपद पंचायत विजयपुर

Published on:
27 Sept 2022 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर