
डांडे को भेजा मानपुर,बिजौरिया होंगे कोतवाली थाना प्रभारी
श्योपुर,
कोतवाली थाने के नए थाना प्रभारी अब प्रशिक्षु डीएसपी यश बिजौरिया होगे। वहीं कोतवाली थाने में पदस्थ टीआई रमेश डांडे को मानपुर थाना प्रभारी बना दिया है। जबकि दूसरे प्रशिक्षु डीएसपी सतीश साहू को विजयपुर थाना प्रभारी बना दिया है। इसके साथही आधा दर्जन थाना प्रभारियों की भी अदला-बदली कर दी है।
पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय ने मंगलवार को यह बदलाव जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने के मकसद से किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक दल सिंह परमार को कराहल टीआई बना दिया है। जबकि कराहल थाना प्रभारी राजेश शर्मा को पुलिस लाइन पहुंचा दिया है। उप निरीक्षक शिवराम कंषाना को मानपुर से हटाकर सेसईपुरा थाना प्रभारी, उप निरीक्षक शिवनारायण सोलंकी को ढोढर से हटाकर चिलवानी थाना प्रभारी बना दिया है। जबकि चिलवानी थाना प्रभारी जेपीएस जादौन को चिलवानी से हटाकर विजयपुर थाने में पदस्थ कर दिया है। इसी प्रकार विजयपुर थाने में पदस्थ एसआई श्यामवीर सिंह तोमर को पुलिस लाइन में पदस्थ कर दिया है।
बड़ौनिया का दतिया और तोमर का अशोकनगर तबादला
पुलिस मुख्यालय के द्वारा विजयपुर थाने में पदस्थ टीआई शेर सिंह बड़ौनिया का दतिया जिले में तबादला कर दिया है। वहीं टीआई सुरेशचंद्र पटेरिया को गुना से श्योपुर में पदस्थ किया है। सेसईपुरा थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर को अशोकनगर जिले में स्थानांतरण कर दिया। जबकि एसआई कमलकांत दुबे को भिंड से श्योपुर में पदस्थी दी गई है।
Published on:
04 Mar 2020 07:02 am

बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
