श्योपुर,
मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी और विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भगवान राम सबके हंै और सबके रहेंगे, भाजपा कौन होती है ठेका देने वाली और हमसे पूछने वाली कि हम कब अयोध्या जाएंगे और दर्शन करेंगे। भाजपा ने तो हमेशा राम के नाम पर राजनीति की है और अब भी वही कर रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने ये बात गुरुवार को श्योपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे लोकसभा प्रभारी जयवर्धन सिंह ने राममंदिर मुद्दे पर भाजपा द्वारा कांग्रेस को लगातार घेरने संबंधी सवाल पर कहा कि भाजपा तो अभी 40 साल पुरानी पार्टी है, जबकि सनातन तो काफी पुराना है। वो कौन होते हैं हमे सनातन का सर्टिफिकेट देने वाले। हमने सदैव भगवान राम को पूजा है। भगवान राम हम सब में विराजते हैं। भाजपा ने हमेशा भगवान राम के नाम पर राजनीति की है और कर रहे हैं। इसके साथ ही जब मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा तो हम सब दर्शन करने वहां जाएंगे। जयवर्धन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हम तैयारी कर रहे हंैं और हमारे कार्यकर्ता व नेता निचले स्तर पर फीडबैक लेकर प्रत्याशी तय करेंगे और हमारा प्रयास है कि कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। अभी 10 लोकसभा सीटें ऐसी हंै जिन परकांग्रेस प्लस में है,इनमें श्योपुर-मुरैना सीट भी शामिल है।