2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान से साड़ी का बंडल उठाकर भागे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

सीसीटीवी कैमरे की मदद से 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पाई सफलता

less than 1 minute read
Google source verification
दुकान से साड़ी का बंडल उठाकर भागे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

दुकान से साड़ी का बंडल उठाकर भागे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

कराहल/श्योपुर
कस्बे के पालीवाल चौक स्थित एक दुकान से साड़ी का बंडल लेकर भागे बाइक सवार बदमाशों को कराहल थाना पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दबोच लिया और उनके कब्जे से साड़ी का बंडल भी बरामद कर लिया। एसपी नगेन्द्र सिंह ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
कराहल के पालीवाल चौक स्थित कपड़ा व्यवसाई रिंकू कांसल की दुकान से बुधवार की शाम 7 बजे बाइक सवार तीन लोग साड़ी का एक बंडल उठा ले गए। जिसका पता चलने पर व्यवसाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद कराहल थाना प्रभारी संदीप यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कैमरे में पूरी घटना कैद मिली। वहीं आरोपियों के चेहरे और बाइक नंबर भी मिल गए। इसके बाद पुलिस ने चारो तरफ नाकेबंदी करते हुए तीनो आरोपियों को श्योपुर से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम राघवेंद्र सिह भदौरिया, रफीक मोहम्मद,रहीश मुसलमान निवासी श्योपुर बताए। इनके कब्जे से साड़ी का बंडल भी बरामद कर लिया।
योजना थी बड़ी वारदाते को अंजाम देने की,मगर मौका नहीं मिला
कराहल थाने के प्रभारी थाना इंचार्ज संदीप यादव ने बताया कि वैसे तीनो आरोपियों की योजना कराहल में बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी।इसके लिए यह तीनो आरोपी दिनभर कराहल के बाजार में घूमे और आधा दर्जन दुकानों पर भी पहुंचे। मगर उनको वारदात करने का मौका नहीं मिला।इसके बाद ये तीनो आरोपी, कपड़ा व्यवसाई रिंकू की दुकान से मौका देखकर साड़ी का बंडल उठाकर भाग गए।

Story Loader