scriptघर में धांय—धांय, टीचर पत्नी पर किए दनादन फायर | vijaypur teacher wife shot case vijaypur teacher shot case | Patrika News
श्योपुर

घर में धांय—धांय, टीचर पत्नी पर किए दनादन फायर

उनको गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर ले जाया गया जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। डाक्टर्स के अनुसार शिक्षिका के हाथ और गर्दन में गोली लगी है।

श्योपुरJul 08, 2021 / 02:37 pm

deepak deewan

vijaypur teacher wife shot case vijaypur teacher shot case

vijaypur teacher wife shot case vijaypur teacher shot case

श्योपुर. गुरुवार को विजयपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को धांय—धायं की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की यह आवाज एक घर से आई थी। दिन में बंदूक की फायरिंग की आवाज सुनकर कई लोग कांप भी उठे लेकिन कुछ लोग हिम्मत जुटाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। पता चला कि किसी महिला पर गोली दागी गई है।
Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

गोली चलने का यह मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 3 का है। पुलिस के अनुसार वार्ड के भोई मोहल्ला में यह फायरिंग हुई। बाद में मालूम चला कि गोली चलने से घायल हुई महिला कोई और नहीं बल्कि आरोपी की पत्नी ही है। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम लाला बाथम बताया जा रहा है। अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला पति पेशे से शिक्षक है।
अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सिंधिया, देशभर में हैं अनेक महल

घायल महिला का नाम भावना बाथम है और वे भी पेशे से शिक्षिका हैं। उनको गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर ले जाया गया जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। डाक्टर्स के अनुसार शिक्षिका के हाथ और गर्दन में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पति लाला बाथम ने घरेलू विवाद के चलते अपनी शिक्षिका पत्नी को गोली मारी।

Home / Sheopur / घर में धांय—धांय, टीचर पत्नी पर किए दनादन फायर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो