
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन योजना को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमण्डल बैठक में इस योजना पर मोहर लगाई गई। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2022 में 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन का वायदा किया था। इस योजना का नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ रखा गया है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को जीवनभर के लिए 1500 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
इसके साथ ही मंत्रिमण्डल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में एसएमसी शिक्षकों एवं कम्प्यूटर शिक्षकों के मुद्दों की मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की सिफारिशों पर विचार-विमर्श किया। इसमें 2401 एसएमसी शिक्षकों को सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर लाने और उन्हें सरकार की नीति के तहत निर्धारित समयावधि में नियमित करने का फैसला किया गया। मंत्रिमण्डल ने प्रवक्ता (कम्प्यूटर साईंस) के 985 पद भरने को भी स्वीकृति दी।
मंत्रिमण्डल ने सुक्खू के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को कमजोर करने के प्रयासों की निंदा की। मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की भी निंदा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल की जनता को भाजपा के दुष्प्रचार से अवगत करवाया जाएगा तथा मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने एकमत से विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेगी।
Updated on:
07 Mar 2024 08:36 pm
Published on:
07 Mar 2024 08:26 pm

बड़ी खबरें
View Allशिमला
हिमाचल प्रदेश
ट्रेंडिंग
