2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उधर मुख्यमंत्री सहित 40 मंत्री, यहां मैं अकेला’

बोले सांसद सिंधिया: भाजपा को हराना नहीं, जमानत जब्त करके खदेडऩा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 11 Feb 2018, 10:45 PM IST

By-election, Kolaras, MP, legislator, minister, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

शिवपुरी/बदरवास। इन दिनों आपके क्षेत्र में ऐसे विदेशी पर्यटक आ रहे हैं, जिनकी सूरत आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। उधर मुख्यमंत्री व उनके 40 मंत्री हैं और इधर अकेला ज्योतिरादित्य सिंधिया। मैं खुद को अकेला इसलिए नहीं मानता, क्योंकि मेरे साथ आप लोग खड़े हैं। यह बात रविवार को बदरवास के ग्राम बारई में आयोजित चुनावी सभा में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। सिंधिया ने जनता से कहा कि हमें इस चुनाव में भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि जमानत जब्त करवाकर खदेडऩा है।
सिंधिया ने रामसिंह दादा को याद करते हुए कहा कि वो एक कुशल राजनीतिज्ञ तो नहीं बन पाए, लेकिन वे एक सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने सरपंच से लेकर विधायक तक आपकी सेवा की। सिंधिया ने कहा कि पिछले तीन महीने से पूरी कैबिनेट मेरे कोलारस क्षेत्र में ऐसे घूम रही है, मानों मप्र की राजधानी कोलारस ही बन गई हो। ऐसा न हो कि अब वल्लभ भवन भी यहीं खुल जाए। उन्होंने कहा कि समाज व जातिवाद में बांटकर यहां से बसों में लोगों को भोपाल सीएम के पास ले जा रहे हैं, सीएम कह रहे हैं, जो मांगों मैं दूंगा। सिंधिया ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि मैं आपके क्षेत्र में 7 विद्युत सब स्टेशन लेकर आया, शिवराज सिंह को तो उन गांव के नाम भी याद नहीं होंगे। जब मैं 2002 में आया था, तो एक भी टे्रन कोलारस व बदरवास में नहीं रुकती थी, लेकिन अब 22 ट्रेन यहां से निकलते समय रुक रही हैं।

‘हम भाजपा के विधायक की सुनते हैं बात’

बोलीं यशोधरा: देवेंद्र के साथ पूरा मंत्रिमंडल है
बदरवास. मैं भाजपा की सरकार में मंत्री हूं और जब मेरे पास कोई कांग्रेस का विधायक आता है, तो हम सहजता दिखाकर उन्हें सम्मान तो देते हैं, लेकिन सुनवाई तो अपनी पार्टी के विधायक की करते हैं। यह मत समझिए कि देवेंद्र जैन यहां अकेले हैं, बल्कि उनके साथ पूरा मंत्रिमंडल खड़ा है। यह बात प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस के सेसई ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
यशोधरा राजे ने कहा कि एक महिला यहां मिली, उसने बताया कि हमें कुछ भी नहीं मिला। जबकि हमारी सरकार में इतनी योजनाएं चल रही हैं कि यदि उन्हें बताना शुरू करूं तो पूरा दिन लग जाएगा। उन्होंने पोहरी विधायक प्रहलाद भारती की ओर हाथ दिखाते हुए कहा कि यह दो बार विधायक चुने गए। आज पोहरी में चारों तरफ पानी ही पानी है, कितने विकास कार्य हुए हैं। यशोधरा ने कहा कि जब मैं चार साल पूर्व शिवपुरी आई थी, तो वहां नरक जैसे हालात थे। आज वहां चमकीले रोड बने हुए हैं। सिंध के जिस पानी का 11 साल से लोग इंतजार कर रहे थे, मैं उसे बायपास रोड तक लेकर आई। यशोधरा राजे ने समझाया कि यह संसदीय चुनाव नहीं है, यह एक विधानसभा चुनाव है, उस विधायक का, जो पानी, बिजली, सडक़ का काम करता है, आपका लायसेंस बनवाता है। उन्होंने पूछा कि यदि कांग्रेस का विधायक आएगा तो क्या वो भाजपा के मंत्री के साथ तालमेल बिठा पाएगा?।