4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूषित आटे की रोटियां खाने से एक ही परिवार के १० लोगों की हालत बिगड़ी

दूषित आटे की रोटियां खाने से एक ही परिवार के १० लोगों की हालत बिगड़ी७ लोगों को कराया जिला अस्पताल भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
दूषित आटे की रोटियां खाने से एक ही परिवार के १० लोगों की हालत बिगड़ी

दूषित आटे की रोटियां खाने से एक ही परिवार के १० लोगों की हालत बिगड़ी


दूषित आटे की रोटियां खाने से एक ही परिवार के १० लोगों की हालत बिगड़ी
७ लोगों को कराया जिला अस्पताल भर्ती
शिवपुरी। जिला मुख्यालय से सटे रातौर गांव में बुधवार सुबह दूषित आटे की रोटी खाने के बाद एक परिवार के १० लोग बीमार हो गए। इनमें से ७ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। हालांकि अब सभी लोग खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के मुताबिक मामला फूड पॉइजनिंग जैसा है।
रातौर गांव निवासी तेज सिंह धाकड़ ने बताया कि आज सुबह वह पड़ौस की आटा चक्की से गेंहू पिसवाकर लाया था। उसके बाद घर में रोटी बनी तो सभी लोगों ने खाना खाया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सभी को उल्टी होने लगी। घर के लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के बाद सभी की हालत अब ठीक है। तेज सिंह ने बताया कि जब इस मामले में आटा चक्की संचालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जब उसने तुम्हारे गेंहू पीसे थे, उससे पहले एक किसान अपने गेंहू लेकर आया था, उस गेंहू में कीड़े मारने वाली गोली डली थी जो कि गलती से गेंहू के साथ ***** गई थी। चूंकि वह गेंहू तो पशुओं के लिए था, उसके बाद उसने आपका गेंहू पीस दिया। इसलिए ऐसा हो सकता है कि आटा चक्की में उस गोली का थोड़ा बहुत असर रह गया हो और आटा दूषित होने से यह स्थिति बनी।
यह बोले डॉक्टर
-परिजनो से बात की थी तो उन्होने आटा चक्की से दूषित आटा लाने की बात बताई थी। मैंने जब मरीजों को चेक किया तो उनमें फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिख रहे थे। हालांकि सभी अब ठीक स्थिति में है। खतरे की कोई बात नही है।
डॉ चंद्रशेखर गुप्ता, एमडी, मेडीसिन, जिला अस्पताल।

Story Loader