
ऑपरेशन करने की चिकित्सक ने ले ली घूस, लेकिन धरी गई
व्यापारी का अपहरण कर लूट की वारदात करने वाले चार बदमाश दबोचे
पर्सलन फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगी थी १० लाख रुपए की फिरौती
पड़ौसी ने रैकी कर बदमाशों से मिलकर व्यापारी के साथ करवाई थी घटना, दो आरोपी फरार
शिवपुरी। शहर की फिजिकल थाना पुलिस ने न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी एक व्यापारी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट व लूट की घटना के साथ व्यापारी के पर्सनल फोटो वायरल करने की धमकी देकर १० लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले ६ बदमाशों में से ४ को पकडऩे की कार्रवाई की है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी से ४ लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण भी बरामद किए है।
एसपी रघुवंश भदौरिया ने बताया कि न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी ईशांक उर्फ समर्थ पुत्र बैनी प्रसाद मिश्रा ने फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि २२ मई को रात करीब ११.३० बजे जब वह मेले की दुकान को बंद करके अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह घर की गली में घुसने वाला था, तब एक कार में सवार होकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने ईशांक को पकडक़र उसके साथ मारपीट कर कार में जबरन बिठा लिया और अपहरण कर उसे बदरवास तक ले गए। रास्ते में बदमाशों ने ईशांक से उसके तीन आईफोन, सोने का कड़ा, सोने की चैन व अन्य सामान लूट लिया। इतना ही नही ईशांक के मोबाइल में से कुछ पर्सलन फोटो भी निकाल लिए और उनको वायरल करने की धमकी देकर १० लाख रुपए की फिरौती मांगी। घटना के तीन दिन बाद जब बदमाशों के लगातार फिरौती के संदेश आए तब मामले की शिकायत पुलिस में की गई। फिजिकल थाना प्रभारी अरविंद छारी ने अपनी टीम के साथ जब मामले की पड़ताल की तो पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से उसका पड़ौसी प्रियांस पुत्र रामकिशन कुशवाह उसका पीछा करता था। इस बात पर से पुलिस को क्लू मिला और पुलिस ने प्रियांस को राउंडअप कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। प्रियांस ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्रियांस की निशानदेही पर विवेक(२६) पुत्र राजवीर जाट, अरूण (२३) पुत्र नारायण सिंह राय निवासीगण गुना व आदित्य (२९)पुत्र राजवीर सिंह निवासी सागर को पकडक़र उनके पास से दो लूटे गए मोबाइल, सोने क कड़ा व अन्य सामान बरामद कर लिया। जबकि दो आरोपी अनीफ खान व शाहरूख खान निवासीगण गुना अभी फरार है। इनके पास लूटी गई सोने के चैन व एक आईफोन है। पुलिस इनकी भी तलाश में जुटी है। बदमाशों को पकडऩे में थाना प्रभारी छारी के अलावा सउनि प्रवीण त्रिवेदी,हवलदार उदय सिंह, सचिन्द्र श्रीवास, राजवीर, आरक्षक पुष्पेन्द्र, जितेन्द्र करारे, मुकेश व रिंकू की भूमिका रही।
बॉक्स-
एएसआई का पुत्र है घटना का मास्टरमाइंड
यहां बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड विवेक जाट है। इसके पिता राजवीर गुना एसपी कार्यालय में एएसआई के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि पिता राजवीर शिवपुरी में भी पुलिस विभाग में रहे है। इस दौरान इनके पुत्र विवेक के शहर के कई बदमाश टाइप के लोगों से संबंध बन गए थे। विवेक व प्रियांस ने भी व्यापारी को टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया। यह लोग कम समय में लखपति बनना चाहते थे।
Published on:
28 May 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
