शिवपुरी

ट्रक चालक को घेरकर जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

ट्रक चालक से मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोलारस थाना पुलिस वीडियो सामने आने के बाद अब मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि टोल प्रबंधन ने इसे दो ट्रक चालकों के बीच का झगड़ा बताया है।

less than 1 minute read

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास कस्बे से 16 किलोमीटर दूर एनएच47 आगरा-बॉम्बे हाइवे पर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने एक ट्रक चालक को पहले घेरा और फिर उसे जमकर पीटा। ट्रक चालक से मारपीट का किसी राहगीर ने वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोलारस थाना पुलिस वीडियो सामने आने के बाद अब मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि टोल प्रबंधन ने इसे दो ट्रक चालकों के बीच का झगड़ा बताया है।

गौरतलब है कि इस टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के साथ हुई मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। ट्रक चालक के साथ मारपीट के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। मारपीट की इस घटना के बाद कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Updated on:
08 Nov 2022 06:27 pm
Published on:
08 Nov 2022 06:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर