शिवपुरी

पिंक बूथ पर वोटिंग करना सीखा, मुस्कुराती महिलाएं बोलीं हम चुनेंगे अपनी सरकार

Assembly Election 2023 : 2142 महिला कर्मचारियों को दिया मतदान का प्रशिक्षण, जिले में बनेंगे एक सैकड़ा पिंक बूथ...

2 min read
Oct 15, 2023

Assembly Election 2023 : जिले के जिन पोलिंग बूथ पर पिछले चुनावों में हुए मतदान में महिला वोटरों का रुझान कम रहा, उन पोलिंग बूथ को चिह्नित कर पिंक बूथ बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए शासकीय महिला कर्मचारियों का एक प्रशिक्षण हो भी चुका है। ङ्क्षपक बूथ को न केवल आकर्षक ढंग से सजाया जाता है, बल्कि वहां गेट से लेकर अंदर ईवीएम व वीपीपैट तक महिला कर्मचारी ही तैनात रहती हैं। जब पोलिंग बूथ पर हर जगह महिला तैनात रहती है, तो फिर वहां युवतियों एंव महिलाओं को वोट करने में किसी तरह की कोई झिझक भी नहीं रहती। साथ ही वो ऐसे पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान तो करने के साथ ही महिला कर्मचारियों को भी पुरुषों की तरह मतदान कराते हुए देखकर एक अलग फिलिंग महसूस करती हैं।

नगरीय क्षेत्रों में रहेंगे बूथ
जिला मुख्यालय सहित पांचों विधानसभा में ङ्क्षपक बूथ बनाए जाएंगे। यह बूथ नगरीय क्षेत्रों में बनाए जाएं, यह प्राथमिकता रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पुरुष कर्मचारी ही तैनात रहें तथा आबादी के आसपास नगरीय क्षेत्र में पिंक बूथ होने से वहां तैनात महिला कर्मचारियों को देखकर महिला वोटर भी मतदान करने का मन बना लेती हैं। इसी बीच यदि पिंक बूथ की कोई महिलाकर्मी ने आवाज लगा दी तो महिला वोटर घर का काम छोडकर पहले मतदान करने आएगी।

आकर्षक बनेंगे पिंक बूथ
शहर सहित जिले भर में बनाए जाने वाले पिंक बूथ को न केवल गुलाबी (पिंक) टैंट से बनाया जाएगा, बल्कि वहां रखी जाने वाली कुर्सियों एवं टेबिल पर भी गुलाबी कवर ही रहेंगे। इसके अलावा इस बूथ के प्रवेश द्वार के अलावा अंदर भी गुलाबी रंग के बैलून से सजाया जाएगा।

जिले की सभी विधानसभा में बनेंगे पिंक बूथ
शिवपुरी की सभी विधानसभाओं में एक सैकड़ा ङ्क्षपक बूथ बनाए जाएंगे। महिला कर्मचारी 2 हजार से अधिक हैं, जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।

इनका कहना है...

नगरीय इलाकों में ही पिंक बूथ बनाए जाएंगे तथा जिन पोलिंग्स पर महिला मतदान कम रहा है, उन्हें पिंक बूथ के लिए चुना जा रहा है।
- रविन्द्र कुमार चौधरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

Updated on:
15 Oct 2023 09:36 am
Published on:
15 Oct 2023 08:22 am
Also Read
View All

अगली खबर