7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी में कचरे से बनेंगी ईंट, सीमेंट व बिजली

शिवपुरी में बनेगा प्लांट, दूसरे जिलों से भी आएगा कचरा, बनेंगे कई उत्पाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 13 Dec 2017, 11:12 PM IST

Garbage, brick, cement, electricity, product, tracheing ground, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news


शिवपुरी. शहर से निकलने वाला कचरा अभी बड़ौदी स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर इकट्ठा किया जा रहा है, लेकिन अब दूसरे जिलों से भी कचरा यहां लाया जाएगा। इस कचरे से बिजली के अलावा ईंट गट्टा व सीमेंट मटेरियल बनाया जाएगा। इसके लिए भोपाल से टेंडर जारी किए गए हैं।
नपा सीएमओ ने बताया कि भोपाल से टेंडर जारी हुए हैं, जिसमें टेंडर लेने वाली कंपनी सभी नगरीय क्षेत्रों से कचरा कलेक्शन करवाएगी। शिवपुरी ही नहीं श्योपुर जिले का कचरा भी शिवपुरी में लगाए जाने वाले प्लांट तक लाने की जिम्मेदारी उस कंपनी की रहेगी। कचरा डंपिंग स्टेशन बनाने के बाद उसमें से गीला, सूखा एवं पॉलीथिन आदि का कचरा अलग-अलग किया जाएगा। उस कचरे की रीसाइक्लिंग करके उसके कुछ मटेरियल से बिजली का उत्पादन होगा तो पॉलीथिन व अन्य मटेरियल से सीमेंट जैसा सडक़ निर्माण में उपयोग आने वाला मटेरियल बनाया जाएगा। इसके अलावा उस कचरे से ईंट जैसे गट्टे भी बनेंगे जो निर्माण कार्यों में उपयोग में आएंगेा। सीएमओ ने बताया कि टेंडर लेने वाली एजेंसी के पदाधिकारी शिवपुरी आकर वो जगह भी देखेंगे, जहां वे कचरा डंपिंग करने के बाद अपने प्लांट लगाएंगे। उसके लिए जमीन चिह्नित करने के बाद एजेंसी को आवंटित की जाएगी।
कचरे से बनेंगे कई उत्पाद
&अभी हाल ही में भोपाल से टेंडर जारी किए गए हैं। जिसमें शिवपुरी सहित श्योपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों से कचरा कलेक्शन करने के बाद उसे प्लांट पर ले जाकर बिजली सहित अन्य कई तरह के उत्पादन कचरे से बनाए जाएंगे। टेंडर लेने वाली एजेंसी शिवपुरी आकर वो जगह देखेगी, जहां वो प्लांट लगाएगी।
रणवीर कुमार, सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी

पुलिस ने मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा
शिवपुरी ञ्च पत्रिका. जिले के इंदार थाना पुलिस ने मंगलवार की रात एक सूचना पर से पशुओं से भरा वाहन पकडऩे की कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन में से ७ मवेशियों को मुक्त कराने की कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कल्याण कुशवाह, मुंशी खान व शाहरूख खान निवासी मोहम्मपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जरूरतमंद लोगों को भूखा नहीं सोने देंगे
शिवपुरी ञ्च पत्रिका. प्रदेश की सरकार द्वारा पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एक रुपए किलो गेहूं, चावल और नमक प्रदाय किया जा रहा है। इसी संकल्प के साथ आगे भी किसी भी पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे। यह बात बुधवार को राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने ग्राम पंचायत साखनौर, रिजौदा, डोडयाई एवं भाटी में आयोजित हितग्राही सम्मेलनों के दौरान ग्रामीणों के बीच कही। इस मौके पर पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।