3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडीकल कॉलेज में पूर्व डीन व डॉक्टर के आवासों सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरो का धावा

मेडीकल कॉलेज में पूर्व डीन व डॉक्टर के आवासों सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरो का धावाडॉक्टरों के घर के तोड़े ताले, हाउसिंग बोर्ड से ले गए नकदी २० हजारपुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले को किया चलता

2 min read
Google source verification
मेडीकल कॉलेज में पूर्व डीन व डॉक्टर के आवासों सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरो का धावा

मेडीकल कॉलेज में पूर्व डीन व डॉक्टर के आवासों सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरो का धावा

मेडीकल कॉलेज में पूर्व डीन व डॉक्टर के आवासों सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरो का धावा
डॉक्टरों के घर के तोड़े ताले, हाउसिंग बोर्ड से ले गए नकदी २० हजार
पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले को किया चलता
शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत मेडीकल कॉलेज परिसर में पूर्व डीन व एक डॉक्टर और कॉलेज के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात अज्ञात नकाबपोश चोरो ने धावा बोलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। हालांकि डॉक्टरों के आवासों से तो चोर कुछ नही ले जा पाए, लेकिन हाउसिंग बोर्ड में एक नर्स के घर से चोर २० हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। दो अन्य घरों में भी ताले टूटे है, लेकिन उनके मालिक न होने से चोरी गए माल की जानकारी नही मिल पाई है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। घटना को लेकर पीडि़त डॉक्टर एएसपी से मिले लेकिन पुलिस ने इस मामले में महज आवेदन लेकर खानापूर्ति कर मामले को चलता कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बीती रात अज्ञात चोरो ने मेडीकल कॉलेज परिसर में मौजूद डीन केबी वर्मा के सामने वाले ब्लॉक में रहने वाली पूर्व डीन डॉ इला गुजारिया व डॉक्टर नीलेश चावहृाण के घर के ताले तोड़े। हालांकि चोर इन डॉक्टरों के आवासों से कुछ नही ले जा पाए। इसके बाद चोरो ने कॉलेज के सामने मौजूद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के क्वाटर नंबर २२४, १५४ व ६३ को भी निशाना बनाया और १५४ क्वाटर नंबर में रहने वाली एक नर्स के घर से नकद २० हजार रुपए चोरी करके ले गए। जबकि शेष दोनो आवासों के मालिक न होने से अभी उनके यहां से जो सामान चोरी गया है, उसका कोई पता नही चल पाया है। मेडीकल कॉलेज के आवासों में जो सीसीटीवी कैमरे लगे है, उनमें तीन चोर कैद हुए है जो कि बनियान व जींस पहने हुए है। साथ ही चेहरों को छिपाने के लिए वह नकाब पहने हुए है। अभी चोरो ने पहली बार ही मेडीकल कॉलेज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल भी एसपी कार्यालय में जाकर एएसपी प्रवीण भूरिया से मिला। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर जांच की बात बोलकर बुधवार शाम तक कोई एफआईआर नही की है। पुलिस मौके पर मौका मुआयना करने जरूर पहुंची। मामले में कोतवाली के उनि रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader