
मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक बस चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जा रही थी। तभी अचानक शुक्रवार की दोपहर बस में आग लग गई। जिसमें बस कुछ देर में ही जलकर खाक हो गई। यह घटना शहर के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे की है। इस बस में महाराष्ट्र के करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बुलढाधा से उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के लिए 60 यात्री दो बस में सवार होकर 15 मई को निकले थे।
चारधाम यात्रा में 60 लोग एक साथ दो बसों में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। बस शिवपुरी पहुंची तो वहां अचानक नीचे धुएं का उठने लगा। इसी को देखकर सभी लोग बस से नीचे उतर गए। बस में 30 के करीब यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, सभी लोगों का सामान जल गया है।
जिस समय बस में आग उसी वक्त पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ग्वालियर से गुना की ओर लौट रहे थे। तभी वह बस से धुआं निकलता देख रुक गए और शिवपुरी कलेक्टर और एसपी को फोन घटना की जानकारी दी।
बस में सवार एक महिला ने बताया कि अगर हम लोग दो मिनट लेट हो जाते तो सकता था बड़ा हादसा। बस में सवार सभी लोगों ने अपनी जान बचाई। हमारा पूरा समान जल चुका है। हमारी बस में कुछ खराबी भी आई थी। जिसके लिए बस उज्जैन में रुकी थी। तब एसी में कुछ प्राब्लम थी।
Published on:
17 May 2024 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
