31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नारी सम्मान योजना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उलझीं कांग्रेस नेत्री

शिवपुरी की कांग्रेस प्रभारी पर भडक़ीं महिला पार्षदप्रदेश उपाध्यक्ष हतप्रभ रह गए, सवालों से काटी कन्नी

2 min read
Google source verification
कांग्रेस नारी सम्मान योजना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उलझीं कांग्रेस नेत्री

कांग्रेस नारी सम्मान योजना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उलझीं कांग्रेस नेत्री


शिवपुरी. कांग्रेस द्वारा शुरू की जा रही नारी सम्मान योजना की प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ङ्क्षसह के सामने मंगलवार को कांग्रेस की दो नारी उलझ गईं। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़े कि योजना के बारे में सवालों के जवाब देने आए प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस की नारियों के समझाने में ही जुटे रहे। बाद में जब उनसे मीडिया ने सवाल किए, तो वे जवाब देने की बजाय कन्नी काटते नजर आए।


जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड पर मंगलवार की दोपहर 12.50 बजे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ङ्क्षसह नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी देने के लिए आए। इस दौरान वहां बनाए गए मंच के आसपास बैठीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य कांग्रेस नेत्रियां बैठी थीं। इसी बीच जब कांग्रेस शिवपुरी प्रभारी रश्मि पंवार जब वहां आईं तो उन्होंने वहां बैठीं कांग्रेस की जिला महामंत्री व वार्ड 6 की महिला पार्षद मोनिका सरैया को भी बाहर कर दिया। महामंत्री तो चुपचाप चली गईं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में मोनिका अपने पति सीटू सरैया के साथ वहां आ गईं। वहां आते ही सीटू ने रश्मि पवार से कहा कि आपने मेरी पत्नी को यहां से बाहर कैसे निकाला?, आज जब नारी सम्मान योजना पर बात कर रहे हो और आप यहां नारियों का अपमान कर रही हो।


मोनिका ने कहा कि क्या आपको पता नहीं है कि मैं वार्ड 6 से कांग्रेस पार्षद हूं, यदि आपको यह पता नहीं है तो फिर आप कैसी शिवपुरी प्रभारी हो। एकाएक हुए विवाद को शांत करने में सभी कांग्रेसजन जुट गए। इस दौरान अशोक ङ्क्षसह ने भी दोनों कांगेसनेत्रियों को समझाया।

फिर दी योजना की जानकारी
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ङ्क्षसह ने बताया कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हमारी सरकार महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देगी तथा गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। इस दौरान अशोक ङ्क्षसह ने कांग्रेस द्वारा जारी किया गया पर्चा पढ़ा तथा बताया कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई कितनी अधिक बढ़ गई है तथा आमजन को हर चीज महंगी मिल रही है, जिसके चलते महिलाओं को लाभ देने के उद्देश्य से कांग्रेस नारी सम्मान योजना शुरू करने जा रही है। जिसके फार्म घर-घर जाकर भरवाएंगे तथा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

सवालों पर ऐसे कन्नी काट गए अशोक ङ्क्षसह
सवाल: कांग्रेस महंगाई को कम कराने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा रही?, क्या 1500 रुपए हर महीने महंगाई से लडऩे के लिए कांग्रेस देगी?
जवाब:कांग्रेस ने समय-समय पर महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए हैं, तथा यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। यह योजना तो नारियों के सम्मान में शुरू किया जा रहा है।

सवाल:योजना में कोई क्राइट एरिया तय किया है, कि किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा?
जवाब : प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तो फिर इस योजना में महिलाओं का क्राइट एरिया तय किया जाएगा कि उसमें कौन-कौन सी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

सवाल:आप लोग सरकार बनने का सपना देख रहे हो, जबकि जिले में कांग्रेस में गुटबाजी रुक नहीं रही?
जवाब : इन सवालों के जवाब हम फिर कभी देंगे, अभी तो योजना के संबंध में यदि कुछ पूछना है तो वो हम बता सकते हैं।

Story Loader