17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करैरा में किया गया कोरोना वॉरीयर्स का सम्मान

सम्मान करने वालों में भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष संजय पहारिया, गल्ला व्यापार संघ प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंघल, लवली सादेले, राजीव नीखरा, रामजी गोयल, राम प्रताप मिश्रा, चिंकी जैन, संदीप गोयल, देवेंद्र खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दिनारा सुनील गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दिनारा, महेंद्र वमनीया, दिनेश खटीक, आनंद यादव, सुमित यादव, रमेश शर्मा, हरिशकर गुप्ता, करण खटीक आदि लोग उपस्थित थे।

less than 1 minute read
Google source verification
करैरा में किया गया कोरोना वॉरीयर्स का सम्मान

करैरा में किया गया कोरोना वॉरीयर्स का सम्मान

करैरा। कोरोना संक्रमण कोविड-19 से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है, लोगों में भय का माहौल निर्मित हो गया है। ऐसी विकराल स्थिति में शासन-प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी लोगों की जान की सुरक्षा के लिए जिस तरह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उसी के चलते मंगलवार को करैरा के कोरोना वॉरीयर्स का करैरा व्यापार संघ सहित दिनारा भाजपा नेताओं ने सम्मान किया।

इस अवसर पर करैरा के भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के जिला अध्यक्ष संजय पहारिया, प्रतिष्ठित व्यापारी दिलीप सिंघल एवं व्यापार मंडल के द्वारा सभी का माल्यार्पण कर सेनेटाइजर देकर सम्मान किया गया, जिनका सम्मान किया गया, उनमें करैरा एसडीएम मनोज गरवाल, एसडीओपी जीडी शर्मा, तहसीलदार जीएस बैरवा, टीआई राकेश शर्मा, सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव, उपयंत्री ऐश्वर्य गोयल, उपयंत्री अंकित गुप्ता, करैरा उपजेल जेलर सुनील शर्मा, सहायक सेनानी अभियंता अभिषेक कुमार, लखन लाल साहू, उप निरीक्षक चेतन शर्मा, करैरा कृषि उपज मंडी समिति सचिव इंद्रपाल सिंह गुर्जर, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर नरेश मेघानी, डीके जैन, करैरा स्वास्थ विभाग के डॉ. प्रदीप शर्मा सहित डाक्टर नर्स एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ शामिल है।

इस अवसर पर सम्मान करने वालों में भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष संजय पहारिया, गल्ला व्यापार संघ प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंघल, लवली सादेले, राजीव नीखरा, रामजी गोयल, राम प्रताप मिश्रा, चिंकी जैन, संदीप गोयल, देवेंद्र खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा दिनारा सुनील गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा दिनारा, महेंद्र वमनीया, दिनेश खटीक, आनंद यादव, सुमित यादव, रमेश शर्मा, हरिशकर गुप्ता, करण खटीक आदि लोग उपस्थित थे।