2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को भगाकर ले गए दबंग ने आदिवासी युवक को जिंदा जलाया

पीडि़त बोला, कल्ला मेरी पत्नी को भगा ले गया और मैं वापस लेने पहुंचा तो मुझे जला दिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 16 Feb 2018, 11:36 PM IST

Wife, kidnapping, tribal, dabang, lit, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

शिवपुरी. इंदार थानांतर्गत ग्राम खरैह में गांव के एक दबंग ने आदिवासी युवक को जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे आदिवासी युवक का कहना है कि वह पहले तो उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया और जब वह उसे खोजते हुए वापस लेने पहुंचा तो न सिर्फ उसकी मारपीट कर दी बल्कि उसे जिंदा भी जला दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खरैह निवासी सतीश पुत्र मंगलिया आदिवासी को जली हुई अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सतीश ने बताया कि 22 दिन पहले उसकी पत्नी विनती को गांव का दबंग कल्ला पुत्र गंभीर रघुवंशी बहला फुसला कर भगा ले गया। वह उसे लगातार तलाश रहा था इसी क्रम में उसे जानकारी मिली कि विनती अपने जीजा के घर बिजरौनी में है। इस पर वह गुरूवार को बिजरौनी पहुंचा तो उसे वहां कल्ला व उसकी पत्नी दोनों मिले। बकौल सतीश, जब उसने अपनी पत्नी को चलने को कहा तो कल्ला ने उसकी मारपीट कर दी और उसे वहां से भगा दिया। सतीश के अनुसार जब वह वापस घर आ गया तो पीछे से कल्ला भी आ गया और उसने घर में घुस कर उस पर चिमनी उड़ेल कर आग लगा दी, जिसके बाद गांव का सरपंच बंटी रघुवंशी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया।
अमोला पुल के नीचे मिली युवक की लाश
अमोलाञ्च पत्रिका. जिले के अमोला थाना अंतर्गत पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक अमोला थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि पुल के नीचे युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान विनोद (40) गोकुल गिरी निवासी अमरपुरा देवरा थाना मायापुर के रूप में हुई। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विनोद की मौत पुल से नीचे गिरने के कारण हुई है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।