शिवपुरी

अब हाथ जोड़कर खड़ा नजर आया डॉन अतीक अहमद, एमपी से होकर गुजरा काफिला

प्रयागराज से अहमदाबाद की साबरमती जेल रवाना हुआ अतीक

less than 1 minute read
Mar 30, 2023
प्रयागराज से अहमदाबाद वापस जाते समय शिवपुरी से होकर गुजरते समय पुलिस के वाहन में सवार अतीक हाथ जोड़ते हुए

शिवपुरी। उत्तरप्रदेश के डान अतीक अहमद की अब हैकड़ी निकल गई है। कभी सबके सामने अकड़ में खड़े होने वाला डॉन अब बार-बार हाथ जोड़ने लगता है। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से अहमदाबाद की साबरमती जेल अतीक अहमद को ले जा रहा यूपी एसटीएफ का काफिला बुधवार को मध्यप्रदेश की सीमा से होकर गुजरा। इस काफिले ने झांसी से होते हुए सुबह 4.30 बजे मप्र की सीमा में प्रवेश किया। इसके बाद शिवपुरी जिले के दिनारा, करैरा से सटे फोरलेन हाइवे के जरिए रामनगर टोल-प्लाजा पहुंचा। सुबह करीब 6 बजे अतीक के काफिले ने राजस्थान के बारां जिले की सीमा में प्रवेश किया।

ज्ञात रहे कि उत्तरप्रदेश का कुख्यात अपराधी अतीक अहमद को साबरमती जेल से उत्तरप्रदेश की एसटीएफ प्रयागराज के लिए 26 मार्च को रवाना हुई तथा 27 मार्च को मप्र के शिवपुरी जिले से होकर गुजरा था। उस दौरान कोटा-झांसी फोरलेन पर खरई के पास सडक़ पर एक गाय को टक्कर मार दी थी, जिससे वो मर गई थी। 28 मार्च को एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद उसे वापस साबरमती जेल के लिए रवाना किया गया।

डीजल भरवाने रुके वाहन

मप्र की सीमा को छोड़ते ही अतीक का काफिला राजस्थान के बारां जिले के कस्बा थाना में एक पेट्रोल पंप पर रुका, जहां काफिले में शामिल प्रिजन वैन ने डीजल भरवाया। पेट्रोल पंप पर काफिला लगभग 30 मिनिट तक रुका, इस दौरान अतीक अहमद वाशरूम भी गया। इसके बाद अतीक को साबरमती जेल ले जा रहे यूपी एसटीएफ का काफिला कोटा की और आगे बढ़ गया।

Updated on:
30 Mar 2023 10:25 am
Published on:
30 Mar 2023 10:21 am
Also Read
View All

अगली खबर