30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर

असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Lokendra Singh Sengar

•

Updated: 14 Feb 2024, 2:46 PM IST

असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर

असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर


असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत
कोलारस। जिले के कोलारस थाना अंतर्गत पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक नीचे दब गया। चालक को टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल कोलारस अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के सगोरिया गांव निवासी राजकुमार धाकड़ गुना डिपो से नया ट्रैक्टर शिवपुरी एजेंशी पर लाने का काम करता है। मंगलवार सुबह राजकुमार एक नया ट्रैक्टर चलाते हुए शिवपुरी ला रहा था। पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास जब ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था, तो वह अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में राजकुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राजकुमार को कोलारस अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।