1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेनिंग सेंटर के बाबू का बनाया अश्लील वीडियो, अब मांग रहे 5 लाख

पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, दो अब भी फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
government officer blackmailed by some people

ट्रेनिंग सेंटर के बाबू का बनाया अश्लील वीडियो, अब मांग रहे 5 लाख

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत सांइस कॉलेज के सामने स्थित क्वाटर नंबर जी 8 में रहने वाले आंगनबाड़ी ट्रेनिंग सेंटर के बाबू के साथ दो दिन पूर्व एक महिला व तीन युवकों ने मिलकर कट्टे के बल पर अश्लील वीडियो बना लिया और फिर बाबू को ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए की मांग की। इतना ही नहीं घटना वाले दिन आरोपी बाबू से उसका मोबाइल, एक हजार रुपए व आईडी छींनकर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को बैराड़ से पकड़ लिया हैं। वहीं एक महिला व एक युवक अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक न्यू ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ क्लर्क जुगलकिशोर (55)पुत्र मदन लाल कोड़े के साथ दो दिन पूर्व सोमवार शाम उनके फिजिकल स्थित जी 8 क्वाटर में विजयपुर में रहने वाली एक महिला व तीन अन्य युवक किसी काम से आए और फिर कट्टे के बल पर जुगलकिशोर की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद इन आरोपियों ने जुगल किशोर के पास मौजूद उसका मोबाइल व एक हजार रुपए तथा आईडी जबरन छीनकर ले गए। इतना ही नहीं इन बदमाशों ने जुगलकिशोर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की जिस पर से जुगलकिशोर ने कहा कि वह पैसे दे देगा लेकिन वीडियो वायरल मत करना।

बुधवार को इस मामले की शिकायत फिजिकल पुलिस में की गई। पुलिस ने इन आरोपियों में से दो आरोपियों को बैराड़ से पकडऩे की कार्रवाई की है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी फोन पर लगातार फरियादी के संपर्क में थे और इधर फरियादी पुलिस के साथ उनको पकडऩे की जुगत में था। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बैराड़ से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि रामदुलारी आदिवासी व एक अन्य युवक फरार हैं। यहां बता दें कि रामदुलारी ने दो साल पूर्व ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ली थी और तब से वह जुगल किशोर को जानती थी।

Story Loader