शिवपुरी

किसान के कच्चें मकान में लगी आग में जल गए दो लाख ६० हजार

किसान के कच्चें मकान में लगी आग में जल गए दो लाख ६० हजारघर में रखा अनाज भी जला, हुआ तीन लाख का नुकसान

less than 1 minute read
किसान के कच्चें मकान में लगी आग में जल गए दो लाख ६० हजार

किसान के कच्चें मकान में लगी आग में जल गए दो लाख ६० हजार
घर में रखा अनाज भी जला, हुआ तीन लाख का नुकसान
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भटौआ में बीती शाम एक किसान के कच्चे मकान में अचानक से आग भडक़ गई। किसान आसपास के लोगों के साथ जब तक आग पर काबू पाता, तब तक आग में दो लाख ६० हजार रुपए के नोट जल गए और करीब ५० हजार रुपए कीमत का अनाज जल गया। घटना में किसान को ३ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी कायम कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
भटौआ निवासी किसान राजाराम जाटव ने बताया कि उसका कच्चा मकान है और मंगलवार की शाम जब वह अपने परिवार के साथ पीछे खेत पर काम कर रहा था। उसी समय अचानक से अज्ञात कारणों के चलते उसके मकान में आग लग गई। आग की लपटें देख मैंने आसपास के लोगों के साथ मकान में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बुझाने में काफी देर लग गई। इसी दौरान घर के अंदर रखे २ लाख ६० हजार रुपए नकद व अनाज सहित अन्य सामान आग में जल गया। घटना में करीब ३ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बॉक्स-
मकान की छत डलवाने लिया था कर्जा
पीडि़त किसान राजाराम ने बताया कि उसने मकान की मरम्मत व पक्की छत डलवाने के लिए कर्जा लिया था, लेकिन वह पूरे पैसे इस आगजनी की घटना में जल गए और मकान का काम भी नही हो पाया। आग लगने से जो मकान था, वह भी जल गया। वह तो अब सडक़ पर आ गया। अब शासन से मदद की उम्मीद है।

Published on:
25 May 2023 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर