23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : कोलारस उपचुनाव कांग्रेस ने 8086 मतों से जीता,सीएम शिवराज को लगा करारा झटका

कांग्रेस कहने को तो शुरू बात से ही पहले राउंड से आगे चली लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र अपनी ही ससुराल वाली पोलिंग टुडयावद से हार गए
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

monu sahu

•

Updated: 28 Feb 2018, 9:27 PM IST

kolaras election news

शिवपुरी। आखिरकार कोलारस उपचुनाव का कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के सिर सज ही गया। सरकार के सेमीफाइनल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जादू कोलारस व मुंगावली दोनों में चला जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके पूरा मंत्रिमंडल कोलारस व मुंगावली में जीत तो नहीं दिला पाया लेकिन कहीं न कहीं जीत के अंतर को कम करने में सफल रहे। कोलारस में मतगणना काफी धीरे चली जिसमें अभी तक हुए 23 राउंड में भाजपा को केवल 7, 9, 11 व 15,23 वें राउंड में ही जीत मिली जबकि अन्य सभी में कांग्रेस आगे रही। इसके साथ ही कांग्रेस ने कोलारस उपचुनाव 8086 मतों से जीत लिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगा बड़ा झटका,सिंधिया ने जीता सेमीफाइनल,देखें वीडियो

यहां बता दें कि कांग्रेस कहने को तो शुरू बात से ही पहले राउंड से आगे चली लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र अपनी ही ससुराल वाली पोलिंग टुडयावद से हार गए। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के गांव की दो पोलिंगो में एक में कांग्रेस को जीत मिली है जबकि दूसरी में हार का सामना करना पड़ा। उपचुनाव की खास बात यह है कि कोलारस व बदरवास में जहां-जहां मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो व सभा ली वहां पर भाजपा को करारी शिकस्त मिली।

यह भी पढ़ें: kolaras results in 2018 : कोलारस में रहा है भाजपा का दबदबा,इस बार भी बन रहा है यह गणित,यहां देखें कब किसके खाते में आई सीट

पनवारी में सीएम में सभा ली थी जहां कांग्रेस को 490 वोट मिले तो वही भाजपा को सिर्फ 49 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा। इसके अलावा सेंसई सड़क में भी सीएम की सभा होने के बाद भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। पूरे चुनाव में प्रदेश के कद्दावर मंत्रियो में नरोत्तम मिश्रा,यशोधरा राजे सिंधिया जैसे दिग्गजों के प्रचार के बाद भी वोट भाजपा के पक्ष में नहीं आ पाए है। बताया जा रहा है कि कोलारस में धाकड़ समाज के भी करीब 22 हजार वोट थे लेकिन मतगणना में जो रूझान सामने आए उनमें धाकड़ बाहुल्य क्षेत्रों में ही भाजपा को बहुत ज्यादा वोट नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: नपाध्यक्ष का चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन,दो बार बने विधायक इस बार फिर देंगे पटकनी!

मतगणना में 11वें राउंड के बाद जहां प्रशासन ने हर राउंड पर देने वाले प्रमाण पत्र देने से मना करते हुए कहा कि मतगणना में देरी हो रही है इसलिए प्रमाण पत्र बाद में दे दिए जाएंगे जिस पर कांग्रेसी अड़ गए और करीब 20 मिनिट तक मतगणना रूकी रही। इस दौरान कांग्रेसी नेता हरवीर रघुवंशी व भाजपा नेताओ शंकरलाल रावत व आशुतोष शर्मा के बीच झड़प होती रही। हालांकि बाद में प्रमाण पत्र देने की बात पर आगे की मतगणना शुरू हो पाई। इस जीत के साथ ही प्रदेश में सिंधिया का कद और बढ़ गया है। वहीं भाजपा की ओर से चौथी पारी खेलने की उम्मीद लगाए बैठे शिवराज सिंह चौहान को करारा झटका लगा है।

पिछली बार यह सीट कांग्रेस के पास थी। इस बार यहां कांग्रेस ने महेंद्र सिंह यादव और बीजेपी ने देवेंद्र कुमार जैन को अपना उम्मीदवार बनाया। जिसके लिए सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह सहित 40 मंत्रियों ने जमकर कोलारस में चुनाव प्रचार किया।

पहला राउंड
कांग्रेस --: 3809
बीजेपी --: 3295

दूसरा राउंड
कांग्रेस --:3302
बीजेपी --:3130

तीसरा राउंड
कांग्रेस --: 3563
बीजेपी--: 3049

चौथा राउंड
कांग्रेस --: 4241
बीजेपी--: 4190

पाँचवा राउंड
कांग्रेस --: 4523
बीजेपी--: 3375

छटवा राउंड
कांग्रेस --:3889
बीजेपी--: 3383

सातवाँ राउंड
कांग्रेस --: 3839
बीजेपी --: 4216
सातवे राउंड में बीजेपी ने 377 की लीड ली

यह भी पढ़ें: MP BYELECTION RESULT 2018 : कोलारस उपचुनाव में परिणाम से पहले यहां जाने भाजपा और कांग्रेस का पूरा समीकरण


आठवाँ राउंड
कांग्रेस --: 3532
बीजेपी --: 3156

नवाँ राउंड
कांग्रेस --: 2516
बीजेपी --: 2874


दसवा राउंड
कांग्रेस--:4067
बीजेपी--:2838


ग्यारवे राउंड
कांग्रेस--:3254
बीजेपी--:3853
गयरवे राउंड में बीजेपी ने 599 की लीड ली

बाहरवा राउंड
कांग्रेस -: 3955
बीजेपी-:2890
बाहरवें राउंड में कांग्रेस को 1065 की भडत

तेहरवा राउंड
कांग्रेस -: 3567
बीजेपी-: 3397

14th राउंड
कांग्रेस --: 4056
बीजेपी--: 3738
318 से कांग्रेस आगे

15वां राउंड,
कांग्रेस 2978
बीजपी 4214,
बढ़त 1236 bjp,

16वा राउंड
कांग्रेस --: 3980
बीजेपी-: 1893
कांग्रेस की लीड 1693

17वा राउंड
कांग्रेस --: 4784
बीजेपी--: 3327
कांग्रेस को लीड 1457

18वा राउंड
कांग्रेस--: 3195
बीजेपी--:3467
बीजेपी 272 की लीड

उन्नीसवाँ राउंड
कांग्रेस --: 4173
बीजेपी--:3336
कांग्रेस 837 को भडत

20वा राउंड
कांग्रेस --: 3837
बीजेपी--: 3079
कांग्रेस को 758 की लीड

21वा राउंड
कांग्रेस --: 3329
बीजेपी--: 3283

कांग्रेस को 46 की लीड

22 वा राउंड
कांग्रेस --: 3448
बीजेपी--: 2328
कांग्रेस को 1120 की लीड

23वा राउंड
कांग्रेस --:693
बीजेपी--: 1184
बीजेपी को 491 की लीड

कुल मत

बीजेपी 74432
कांग्रेस 82515

नोटा 756

बता दें कि कोलारस के वोटों की गिनती 23 राउंड में होगी। पिछली बार यह सीट कांग्रेस के पास थी। इस बार यहां कांग्रेस ने महेंद्र सिंह यादव और बीजेपी ने देवेंद्र कुमार जैन को अपना उम्मीदवार बनाया। कोलारस कांग्रेस की परंपरागत सीट है। पार्टी के विधायक रामसिंह यादव के निधन से यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने रामसिंह के बेटे महेंद्र सिंह को मैदान में उतारा। वहीं, बीजेपी ने देवेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया।