
कृषि विज्ञान केंद्र ने खोला कृषक पुस्तकालय
शिवपुरी. कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों को हर समय सरल और सुलभ ज्ञान प्राप्त होता रहे, इसके लिए कोलारस ब्लॉक के रामपुर गांव में संचालित कियोस्क सेंटर पर कृषक पुस्तकालय खोला गया है। जहां आकर गांव के किसान, कृषक महिलाएं, पशुपालक, ग्रामीण युवक एवं युवतियां खेतीबाड़ी से जुड़ी पुस्तकें, कृषि पत्रिकाएं आदि कृषि साहित्य का लाभ उठा सकेंगे। कृषि साहित्य का ज्ञान खेती एवं पशुपालन आदि में काम आ सकेगा।
देखने में आ रहा है कि इंटरनेट एवं वाट्सएप के प्रभाव के चलते आम लोगों में पढऩे-लिखने में रूचि एवं प्रकाशित पुस्तकों से दूरी बनती जा रही है। आज कृषि, पशुपालन एवं कृषि से जुड़ेे विभिन्न विषयों पर किसानों के खेतीबाड़ी में उपयोगी जानकारी से संबंधित ज्ञान से परिपूर्ण पत्र-पत्रिकाएं एवं पुस्तकें प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन किसानों एवं ग्रामीणों में इनको पढक़र जानकारी हासिल करने की रूचि कम ही दिखाई दे रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एसपी सिंह के निर्देशन में कोलारस ब्लॉक के रामपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र कृषक पुस्तकालय, खोलने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में डॉ. सिंह द्वारा बताया गया कि किसानों को कृषि साहित्य और खेतीबाड़ी से जुड़ी जानकारी हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों, पत्रिकाओं, पेम्पलेट्स आदि के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके। जिससे कृषि साहित्य से प्राप्त ज्ञानार्जन किसानों के काम आ सकेगा।
कृषक पुस्तकालय के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमण्केण् भार्गव ने बताया कि केन्द्र द्वारा प्रकाशित कृषि साहित्य एवं बाहर से आने वाली खेतीबाड़ी से जुड़ी पत्रिकाएं आदि को पुस्तकालय के माध्यम से किसानों को पढऩे और उनसे लाभ उठाने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र के माध्यम से रामपुर कृषक पुस्तकालय में किसानों से जुड़े साहित्य को समय.समय पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगारमूलक उद्यमों के लिए विस्तृत जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी।
Published on:
29 Sept 2021 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
