
शिवपुरी. विश्व युवा दिवस पर शुक्रवार को जिले भर के स्कूल, कॉलेज सहित कई स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। निर्धारित समय पर जिले भर में १३४१ स्थानों पर १ लाख ७ हजार ५१५ लोग सूर्य नमस्कार में शामिल हुए। जिले का मुख्य आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ में आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर तरुण राठी, एसपी सुनील कुमार पाण्डे, अपर कलेक्टर डॉ.एके रोहतगी, एएसपी कमल मौर्य, डीईओ पीएस गिल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपीपाण्डे, प्राचार्य एके रोहित, प्राचार्य बीके श्रीवास्तव, सहायक संचालक शिक्षा अशोक श्रीवास्तव, डीपीसी शिरोमणि दुबे, राजीव श्रीवास्तव सहित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में भाग लेकर योग की 12 मुद्राओं के आसन किए। योग की विभिन्न मुद्राए योग गुरू रघुवीर पाराशर ने कराईं। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद द्वारा विश्व धर्म संसद सम्मेलन में दिए गए भाषण का हिन्दी अनुवाद का आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे शिक्षा अध्ययन के साथ योग करें। सामुहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के प्रतिदिन करने से जहां शरीर स्वस्थ रहेगा, वहीं मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा और प्रदेश भी स्वस्थ बनेगा।
पिछोर में १ से 12 जनवरी तक के विवेकानंद जन्म महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के ररूप में पिछोर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विकास पाठक उपस्थित रहे वहीं पिछोर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रमुख वक्ता के रूप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य जितेंद्र पाठक रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वामीजी के जीवन का अनुसरण करने की सलाह दी ।
कोलारस में सभी शासकीय स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।शासकीय उत्कृष्ट उमावि के पं्रागण में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कोलारस के एसडीएम आरए प्रजापति ने कहा कि सूर्य नमस्कार को सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में एसडीएम प्रजापति के अलावा उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य केसी जाटव, बीईओ एसके अटारिया, बीआरसी घूमन सिंह गोलिया, बृजमोहन जाट, रमन सक्सेना, विजय शर्र्मा, योगेन्द्र दादौरिया, संदीप पारीक, संजय जैन, अर्जुन जाटव, मनोज कोली, उपस्थित थे।
बैराड़ में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती मुख्य अतिथी के रूप में शामिल हुए जबकि मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा डॉ जे एस वर्मा, मुन्ना लाल रावत, राजेश गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थिति रहे, कार्यक्रम का संचालन नवनीत गोखले एवं अध्यापक गिरीश शर्मा द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल बैराड द्वारा रन फॉर यूनिटी,मेराथन दौड़ का कार्यक्रम कराया गया।
लुकवासा में हायर सेकेण्डरी स्कूल में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ६५० बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया।
-नरवर में भाजयुमों के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष रामलखन कुशवाह के नेतृत्व में नरवर मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंत में विजेताओं को पुरूस्कार वितरण उपरांत भारत माता की आरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजयुमो के महामंत्री प्रतीक शर्मा, सीताराम साहू, गिर्राज शर्मा, अतुल जैन, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, हरिओम कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बामौरकलां में सूर्य नमस्कार का आयोजन शामावि प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में सरपंच मोहन लाल गुप्ता, जिपं सदस्य रामसिंह दादा, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी जीएल आर्य उपस्थित रहे। शिक्षक आशीष श्रीवास्तव ने योग व प्राणायाम कराया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तिवारी ने किया।
करैरा में सूर्य नमस्कार आयोजन में स्वामी विवेकानंद की रैली निकाली गई जिसमें स्वामी जी का रूप धारण किए बच्चे आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। यह रैली संघ चालक गोपालदत्त त्रिपाठी के उद्बोधन के साथ समाप्त हुई। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार करैरा नवनीत शर्मा, प्राचार्य साधना माथुर, रामकुमार भार्गव, आपाक खान, संजय दुबे, विनय शुक्ला व स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में निजी स्कूल भी शामिल हुए।
बदरवास में शाहासे स्कूल में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधी व सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विज्ञान शिक्षक महेन्द्र गुप्ता, हेमंत जैमनी ने विज्ञान के चमत्कार दिखाए और बच्चों को समझाया कि जादू सिर्फ विज्ञान है। इस अवसर पर पतंजलि योग समिती के विजय के रावत, योग शिक्षक कपिल परिहार ने प्राणायाम कराया। इस मौके पर तहसीलदार प्रेमलता पाल, प्राचार्य केसी खटीक, कन्या हासे के प्राचार्य संजय पत्रिकर, बीआरसी राजेश कम्ठान, दिनेश शर्मा , मनीष बैरागी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। इसके अलावा बकसपुर शामावि में भी सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गोविन्द अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, हरिबल्लभ जैन, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
रन्नौद के शाउमावि खरैह में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष स्वामी विवेकानंद मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित हुए। स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य स्नेह रघुवंशी ने किया व आभार प्रधानाध्यापक घनश्याम कलावत ने किया। कार्यक्रम में युधिष्टर रघुवंशी, सुनीता गोलिया, रामसिंह यादव, चंपालाल कुशवाह, द्वारका प्रसाद शर्मा, मोहन शुक्ला, प्रीति आर्य, जगन्नाथ खटीक उपस्थित थे।
Published on:
12 Jan 2018 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
