
मडीखेड़ा डेम के पास तीन तेंदुओं ने मिलकर किया गाय का शिकार
मडीखेड़ा डेम के पास तीन तेंदुओं ने मिलकर किया गाय का शिकार
बीच रोड पर एक तेंदुआ तो दो पास एक पेड़ पर हुए मोबाइल में कैद
नरवर। जिले के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर बीती रात मडीखेड़ा डेम के पास बीच सडक़ पर तीन तेंदुओं ने मिलकर एक गाय का शिकार कर लिया। पूरे घटनाक्रम को एक कार सवार ने अपने मोबाइल में कैद किया है। इसमें एक तेंदुआ मृत गाय के पास तो दो तेंदुए रोड के पास एक पेड़ के नजदीक नजर आए।
जानकारी के मुताबिक नरवर के वार्ड १० निवासी कमल उर्फ बंटी ओझा मडीखेड़ा डेम पर काम करता है। बीती रात करीब ९ बजे कमल अपना काम करके कार से वापस अपने घर नरवर जा रहा था। तभी उसे रास्ते में एक बाइक सवार घबराई हुई हालत में मिला। बाइक चालक ने कार सवार कमल ओझा को बताया कि कुछ दूर आगे बीच रोड पर एक तेंदुआ मृत गाय के पास बैठा है। इसके बाद कमल कार से आगे गया तो उसे बीच सडक़ पर मृत गाय के पास एक तेंदुआ और रोड के पास एक पेड़ से नजदीक दो और तेंदुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि तीनो ने मिलकर ही गाय का शिकार किया है। कमल ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इधर कार की लाइट देखकर तीनो तेंदुआ जंगल में चले गए। यहां बता दें कि झिरना मंदिर सहित मडीखेड़ा डेम के पास दर्जनो बार तेंदुए राहगीरों को दिखाई दे चुके है और लोगों ने भी कई बार उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए है।
Published on:
28 Mar 2024, 5:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.