18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, रात में गायब हुई मूर्ति

आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, रात में गायब हुई मूर्तिघटना को लेकर लोगों ने किया विरोध, इंदार थाने में दर्ज हुआ प्रकरण

2 min read
Google source verification
आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, रात में गायब हुई मूर्ति

आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, रात में गायब हुई मूर्ति

आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, रात में गायब हुई मूर्ति
घटना को लेकर लोगों ने किया विरोध, इंदार थाने में दर्ज हुआ प्रकरण
बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना अंतर्गत ग्राम बिजरौनी में शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। उसी रात में प्रतिमा स्थल से मूर्ति गायब हो गई। सुबह जैसे ही लोगों को मूर्ति गायब होने का पता चला तो पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गए और विरोध स्वरूप लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मूर्ति चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक १४ अप्रैल आंबेडकर जयंती के मौके पर ग्राम बिजरौनी में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू एवं बैजनाथ सिंह यादव ने नदी किनारे एक शासकीय जमीन पर डॉ भीमराव अंबडेकर की प्रतिमा का अनावरण किया था। रात में एकाएक उसी स्थल से अज्ञात लोग बाबा साहब की मूर्ति को लेकर गायब हो गए। सुबह जब कुछ लोग प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए गए तो वहां देखा तो स्थापित की गई नई प्रतिमा गायब मिली। घटना की सूचना पर से मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेसी नेता अर्जुन इक्लोदिया भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जाहिर किया। इधर सूचना पर से इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा, तहसीलदार अरूण गुर्जर पुलिस बल के साथ घटनास्थली पहुंचे। अधिकारियों को विरोध कर रहे लोगों को काफी समझाइस दी और अज्ञात पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह बोले जिम्मेंदार-
मामले की जानकारी मिलते ही हम घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाइस देकर मामले को शांत किया। केस दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अरुण गुर्जर, तहसीलदार बदरवास
-अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रतिमा चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
केएन शर्मा, थाना प्रभारी इंदार