24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी बस हादसा : एक्सीडेंट से कुछ ही पहले छात्रों और टीचर्स ने किया था जमकर डांस, देखें वीडियो

हादसे से एन पहले ही बस सवार टीचर स्टाफ ने सभी छात्रों के साथ मिलकर जमकर डांस किया था, जिसका एक वीडियो अब सामने आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jun 2023, 4:19 PM IST

News

शिवपुरी बस हादसा : एक्सीडेंट से कुछ ही पहले छात्रों और टीचर्स ने किया था जमकर डांस, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार की सुबह टीचर्स और स्टूडेंट्स से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, बस में करीब 10 टीचर्स और 30 छात्र सवार थे। हादसे में एक छात्र और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 सवार घायल हुए हैं। इनमें से भी 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि, हादसे का शिकार सभी नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं, जो बनवासी लीला कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, हादसे से एन पहले ही बस सवार टीचर स्टाफ ने सभी छात्रों के साथ मिलकर जमकर डांस किया था, जिसका एक वीडियो अब सामने आया है।

सामने आए वीडियो को देखकर साफ तोर पर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अपने ट्रिप को लेकर ये सभी कितने खुश थे। बताया जा रहा है कि, यहां छात्रों ने खुद इच्छा जताते हुए टीचर्स की परमिशन पर ड्राइवर से बस रुकवाई थी और टीचर्स ही नहीं, बल्कि बस चालक को भी साथ लेकर सभी ने जमकर डांस किया था। इसके बाद खूब इंजाय करने के बाद ये बस में चढ़े थे। बताया जा रहा है कि, बस रवाना होने के कुछ देर बाद ही शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांसखेड़ी गांव के पास फोरलेन हाईवे पर उनकी बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : टीचर्स समेत 40 छात्रों से भरी बस पलटी, ड्राइवर समेत एक बच्चे की मौत


हादसे से पहले बेहद खुश थे छात्र

हादसे में गई इनकी जान

-ग्वालियर जिले के रहने वाले 40 वर्षीय करन यादव पिता पप्पू यादव की मौत हुई है। बता दें कि, करन यादव बस के चालक थे।

-नर्मदापुरम के जुमेराती मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय अमन निरापुरे पिता अनिल निरापुरे की भी मौत हुई है। बता दें कि, अमन छात्र थे।

यह भी पढ़ें- बिहार के 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की तरह एमपी में हैं एक 'ट्री मैन', बंजर पहाड़ को बना डाला हरा-भरा


हादसे में ये हुए घायल

इटारसी की रहने वाली 20 वर्षीय चेल्सी बामेन, नर्मदापुरम की 15 वर्षीय सलौनी गौर, नर्मदापुरम की 26 वर्षीय मेघा वर्मा, नर्मदापुरम के 15 वर्षीय बृजेश दामड़े, बुदनी की 18 वर्षीय मुस्कान वैद, नर्मदापुरम के 15 वर्षीय पियुष कहार, बुधनी के 18 वर्षीय अजय शर्मा, नर्मदापुरम के 18 वर्षीय तेजस्वी राजपूत, होशंगाबाद की 39 वर्षीय सोनाली साहू, नर्मदापुरम के 16 वर्षीय हर्ष मेहरा, बुदनी की रहने वाली 17 वर्षीय पल्लवी दाएमा, मंडला के नैनपुर में रहने वाले 17 वर्षीय ज्ञानेश भलावी, बुदनी की रहने वाली 20 वर्षीय दीपशिखा बैद, होशंगाबाद के रहने वाले 57 वर्षीय अनोरिया।

बुधनी की रहने वाली 18 वर्षीय नेन्सी तनेजा, नर्मदापुर की रहने वाली 13 वर्षीय काव्या राजपूत, नर्मदापुरम के 38 वर्षीय अजय शर्मा, नर्मदापुरम के 15 वर्षीय भागचंद्र बकौरिया, होशंगाबाद के रहने वाले 34 वर्षीय अभिषेक सैनी, होशंगाबाद में रहने वाले 12 वर्षीय भावेश बरवड़े, नर्मदापुरम की 30 वर्षीय दीक्षा मेहर, बुधनी की रहने वाली 19 वर्षीय आकांक्षा दायमा, होशंगाबाद में रहने वाली 14 वर्षीय एरिक सालोमन, हरदा में रहने वाली 14 वर्षीय आरती कौशल,नर्मदापुरम के रहने वाले नरेंद्र सिंह राजपूत, नर्मदपुरम की 25 वर्षीय शिखा मीना, नर्मदापुरम के 34 वर्षीय नीतिश, नर्मदापुरम के 17 वर्षीय अभिषेक सिंह अहिरवार।


हादसे के बाद मच गई थी चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसखेड़ी गांव के पास से गुजरते समय बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे पीछे चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ड्राइवर समेत एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सड़क पर घायल बच्चों और टीचरों के कराहने की आवाजें ही सुनाई दे रही थीं।


11 जिलों में बनवासी लीला कार्यक्रम करने निकले थे बच्चे

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार सभी छात्र - छात्राएं मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। ये सभी प्रदेश के 11 जिलों में बनवासी लीला कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। हादसे से पहले ये तीन कार्यक्रमों में भाग ले चुके थे और चौथे कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर से शाजापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।