17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश को बीमारू से निकालकर विकसित बनाने में भाजपा का योगदान-पवार

प्रदेश को बीमारू से निकालकर विकसित बनाने में भाजपा का योगदान-पवारखिलते कमल कार्यक्रम में जुटे प्रदेश अध्यक्ष व युवा कार्यकर्ता

2 min read
Google source verification
प्रदेश को बीमारू से निकालकर विकसित बनाने में भाजपा का योगदान-पवार

प्रदेश को बीमारू से निकालकर विकसित बनाने में भाजपा का योगदान-पवार


प्रदेश को बीमारू से निकालकर विकसित बनाने में भाजपा का योगदान-पवार
खिलते कमल कार्यक्रम में जुटे प्रदेश अध्यक्ष व युवा कार्यकर्ता
शिवपुरी। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचा दिया है। इसके अलावा देश में भाजपा सरकार आने के बाद आतंकवाद की समस्या कश्मीर तक सिमट गई और वहां भी समाप्त होने पर हैं। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने युवा मोर्चा के खिलते कमल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
कार्यक्रम में पवार ने आगे मोदी व शिवराज सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनता को प्राप्त हुए लाभ गिनवाए और इसी तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए आगामी विधानसभा में लगनए मेहनत से कार्य करने लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी रोहित ने कहा भाजयुमो पार्टी का भविष्य ही नहीं वर्तमान भी है। जैसी हम मेहनत करेंगे, वैसा ही हमें परिणाम मिलेगा। इसलिए प्राण प्रण से पार्टी के काम में लग जाएं। बीते रोज युवा मोर्चा के खिलते कमल अभियान के तहत वायपास रोड़ स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रोहित चहल व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, भाजयुमो उपाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, आकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री हरीश यादव, शुभेंद्र सिंह गौर, भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजयुमो जिला प्रभारी पृथ्वीराज जादौन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवनीत सेन, जिला प्रभार व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवी प्रकाश खंडेलवाल, विधानसभा प्रभार चेरन भार्गव मौजूद रहे। मंच का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मयंक दीक्षित ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।
बॉक्स
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में युवा अगम तोमर को नशा मुक्ति, सौरभ भार्गव को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, देव श्री आचार्य को राजपथ परेड, राधिका शिवहरे को हॉकी नेशनल, सलोनी शर्मा को हैंडबॉल, युवा पार्षद विजय बिंदास, पार्षद वेदांत सविता सहित समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।