1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखी शादी, वर-वधु ने मास्क पहनकर लिए सात फेरे

शादी निमंत्रण पत्र में भी दिया था कोरोना बचाव का संदेश।

less than 1 minute read
Google source verification
अनोखी शादी, वर-वधु ने मास्क पहनकर लिए सात फेरे

अनोखी शादी, वर-वधु ने मास्क पहनकर लिए सात फेरे

अमोला/शिवपुरी. कोरोना महामारी के बीच शादियों का सिलसिला बना हुआ है। करैरा के आदर्श ग्राम सिरसौद में 6 दिसंबर रविवार को हुई शादी में कोरोना का असर नजर आया। आदर्श ग्राम के सिरसौद में नीतेश शर्मा और प्रियंका शर्मा की शादी 6 दिसंबर को वरमाला डालकर फेरे लेते समय चेहरे पर मास्क लगा था, जो चर्चा का विषय बना रहा। रविवार को सिरसौद के रंगमल बाटिका में शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह के दौरान वर-वधु ने चेहरे पर मास्क लगाया। ऐसा करके उन्होंने दूसरों को इस बात का संदेश दिया कि कोरोना के खतरे से बचाव के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। इस समारोह में एक और खास बात दिखाई पड़ी। बरातियों समेत तमाम आगंतुक व मेहमानों ने शारीरिक दूरी का भी पूरा पालन किया।

शादी के कार्ड पर छपा कोरोना संदेश
'दो गज की दूरी और मास्क जरूरीÓ शादी के कार्ड में कोरोना वायरस से बचने के सभी सावधानियां को लिखवाया गया था। कार्ड पर छपा जागरुकता करैरा सहित सिरसौद अंचल मैं शर्मा शादी समारोह में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी समारोह के दौरान वर पक्ष के पिता पीएचई विभाग में पदस्थ राजू शर्मा ने निमंत्रण कार्ड में शादी में शामिल होने वाले प्रत्येक रिश्तेदार को मास्क लगाने और 2 गज दूरी बनाए रखने की अपील लिखवाई।

Story Loader